Monday, August, 03,2026

भाजपा में उनकी 'दाल नहीं गली' इसलिए कांग्रेस में लौटना पड़ा

जयपुर: भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई मुलाकात ने कांग्रेस में नई तल्खी पैदा कर दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटनाक्रम पर बिना नाम लिए अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे किसी व्यक्ति विशेष की ब्रांडिंग के लिए काम नहीं करते। 'ब्रांडिंग उन्हें मुबारक, मैं कांग्रेस के लिए काम करता हूं।'

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस का दुपट्टा पहनकर आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है, लेकिन पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि व्यक्तिवाद का खामियाजा कांग्रेस लंबे समय से भुगत रही है। इसी कारण पार्टी एक बार सरकार बनाती है और अगला चुनाव हार जाती है। उन्होंने कहा कि वे अंतिम सांस तक किसी व्यक्ति नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए काम करेंगे।

बाद में अपने बयानों पर सफाई देते हुए डोटासरा ने कहा कि गहलोत के आवास पर केवल स्वागत कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि वे संगठन चलाते हैं और पार्टी कार्यालय में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है, लेकिन पहले यह तय होना चाहिए था कि पार्टी में शामिल होने से पहले कहां जाना है।

मालवीय को भी नहीं बख्शा

डोटासरा ने पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय को भी उनकी मौजूदगी में खरी-खरी सुना दी। डोटासरा ने कहा कि भाजपा में उनकी 'दाल नहीं गली', इसलिए उन्हें कांग्रेस में लौटना पड़ा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि मालवीय किसी दूसरी पार्टी से चुनाव जीतकर आ जाएं तो 'मेरा नाम बदल देना।' डोटासरा ने कहा कि मालवीय कभी उनसे बड़े नेता थे और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी रहे, लेकिन 'एक गलती' की वजह से आज उनके पीछे खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि मालवीय की कांग्रेस में वापसी उनकी सिफारिश के बिना संभव नहीं थी। खास बात यह रही कि जब डोटासरा ये बयान दे रहे थे, तब मालवीय मंच पर उनके ठीक पीछे खड़े थे।

गहलोत आवास से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, गुरुवार को बीएपी के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराने से पहले महेंद्रजीत सिंह मालवीय उन्हें लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पहुंचे थे। वहां गहलोत ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इसी घटनाक्रम को लेकर पूछे गए सवालों पर डोटासरा ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

मालवीय बोले, कार्यक्रम पहले से तय था

डोटासरा के बयानों पर मालवीय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि वे पहले तीन बार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलें और उसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय आएं। यह कार्यक्रम पहले से तय था और इसमें किसी परंपरा का उल्लंघन नहीं हुआ। उधर, अशोक गहलोत ने बीएपी पर कांग्रेस के वोटों का बंटवारा कर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि काग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज को प्राथमिकता दी है और बीएपी कार्यकर्ताओं की काग्रेस में वापसी इसका प्रमाण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery