Wednesday, June, 17,2026

'देश हिंदू राष्ट्र बन चुका है, केवल औपचारिक घोषणा बाकी'

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर आरएसएस और भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि 'देश हिंदू राष्ट्र बन चुका है, केवल इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है।' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस की नीतियों से अल्पसंख्यक और अन्य धर्मों को दबाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर आज की बीजेपी की तरह बदले की भावना से कार्रवाई करती तो आरएसएस और भाजपा कभी नहीं पनपते। गहलोत ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आरएसएस को कांग्रेस का शुक्रगुजार होना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस की उदार और लोकतांत्रिक सोच के कारण ही संघ ने अपने 100 साल पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर दो बार प्रतिबंध लगा था, लेकिन माफी मांगने पर उसे हटा दिया गया।

उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर अन्य धर्मों के लोगों को जानबूझकर उकसाने का आरोप लगाया। क्रिसमस पर चर्चा पर हमलों और गुंडागर्दी का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि यह लॉन्ग टर्म न भाजपा के हित में है और ना ही देश-प्रदेश के हित में। उन्होंने आरएसएस के भवनों और भाजपा कार्यालयों पर अरबों रुपए खर्च का सवाल उठाते हुए पूछा कि इतना पैसा कहां से आ रहा है। गहलोत ने कहा कि हम सब हिंदू हैं, लेकिन इस देश में मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, पारसी सभी रहते हैं। संविधान के अनुसार सबको अपना जीवन जीने का अधिकार है।

स्पीकर कह रहे कि कोई राहुल गांधी के कार्यक्रम में न जाए

गहलोत ने राहुल गांधी के प्रस्तावित कोटा दौरे को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ओम बिरला लोगों को राहुल गांधी के कार्यक्रम में जाने से मना कर रहे हैं और कोचिंग संस्थानों को धमकाया जा रहा है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि लोग कार्यक्रम से दूरी बनाए रखें। गहलोत ने कहा कि जिस लोकसभा के राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं, उसी सदन के अध्यक्ष होने के नाते ओम बिरला को उनका स्वागत करना चाहिए, लेकिन इसके बजाय कार्यक्रम को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे लोकतांत्रिक परंपराओं और राजनीतिक शिष्टाचार पर सवाल खड़े होते हैं।

बिरला पर लगाए आरोप 'बेबुनियाद' और 'दुर्भाग्यपूर्ण'

14 अशोक गहलोत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर लगाए गए आरोप 'बेबुनियाद' और 'दुर्भाग्यपूर्ण' हैं। गहलोत केवल सुर्खियां बटोरने और आलाकमान की वाहवाही लूटने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। भारत की किस संसदीय परंपरा या नियमावली में यह प्रावधान है कि लोकसभा अध्यक्ष की ओर से किसी सांसद या नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया जाना चाहिए।
- राजेंद्र राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष

जवाहरलाल नेहरू के समय और 1971 में भी जनसंघ पर 4 रोक लगाने का काम हुआ था, लेकिन उसका परिणाम कांग्रेस भुगत चुकी है। भारत हिंदू राष्ट्र पहले भी था और आगे भी रहेगा। अशोक गहलोत अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी का पेपर लीक विरोध के लिए राजस्थान चुनना कहीं न कहीं पूर्व की कांग्रेस राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करने का काम है।
-अरुण चतुर्वेदी, अध्यक्ष, राज्य वित्त आयोग

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery