Monday, August, 03,2026

'फूट डालने के लिए झूठा नैरेटिव गढ़ रही BJP'

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर में भाजपा पर कांग्रेस के खिलाफ 'झूठा नैरेटिव' गढ़ने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनके पुराने बयान को तोड़-मरोड़कर कांग्रेस में फूट दिखाने की कोशिश की जा रही है, जबकि उन्होंने कभी भी डोटासरा पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 'जादूगरी नहीं, हेराफेरी' वाले बयान पर भी गहलोत ने पलटवार किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार के वित्तीय प्रबंधन, लंबित भुगतान, पेयजल संकट और दुर्घटना बीमा क्लेम जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। गहलोत ने कहा कि भाजपा जानबूझकर उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर कांग्रेस नेताओं के बीच मतभेद दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के सम्मेलन में उन्होंने केवल सामान्य रूप से ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछा था।

'जादूगर' कहना सम्मान, जनता का स्नेह

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा कि जादू कला भारत की प्राचीन और विश्व प्रसिद्ध परंपरा है। उन्हें 'जादूगर' कहना उनका अपमान नहीं, बल्कि जनता का स्नेह है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेराफेरी से तो वर्तमान सरकार चल रही है और जनता को भ्रमित किया जा रहा है। सभाओं में लगने वाले 'चौथी बार गहलोत सरकार' के नारों पर गहलोत ने कहा वे कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी करते हैं। हालांकि उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की भावना बताते हुए कहा कि कांग्रेस में टिकट वितरण और संगठन से जुड़े सभी फैसले पार्टी हाईकमान के सर्वे और फीडबैक के आधार पर होते हैं। गहलोत ने जोधपुर के उदय मंदिर क्षेत्र से लाया गया काले रंग का पानी दिखाते हुए कहा कि जनता दूषित पानी पीने को मजबूर है और कई इलाकों में महीने में केवल 9-10 दिन ही पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि आरजीएचएस, ठेकेदारों के भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया और करीब 2,500 दुर्घटना बीमा क्लेम लंबित हैं। सरकार जांच और प्रक्रिया के नाम पर लोगों का भुगतान रोक रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery