Tuesday, June, 30,2026

AI ज्योतिषी का आश्रम नहीं, बल्कि प्ले स्टोर पर चल रहा नया धंधा

जयपुर: मोबाइल पर एक क्लिक, कुंडली तैयार। दो मिनट बाद 'तुम्हारी मौत कब होगी', 'शादी कब होगी', 'पैसे कब आएंगे' जैसी भविष्यवाणियां। कुछ सौ रुपए में ग्रह-दोष, काल सर्प योग और शनि की साढ़ेसाती का 'उपाय'। यह कोई ज्योतिषी का आश्रम नहीं, बल्कि गूगल प्ले स्टोर पर चल रहे एआई ज्योतिष एप्स का नया धंधा है। देश के प्रमुख ज्योतिषाचार्यों ने इस 'डिजिटल ज्योतिष' पर तीखा हमला बोला है। उनका आरोप है कि आस्था और अंधविश्वास का खुल्लम खुल्ला शोषण हो रहा है। सबसे बड़ा घोटाला 66 डिग्री अक्षांश को लेकर सामने आया है। वैदिक ज्योतिष और धर्म शास्त्र के अनुसार 66 डिग्री के ऊपर खगोलीय स्थितियां इतनी विचित्र हो जाती हैं कि पारंपरिक कुंडली निर्माण और फलादेश संभव नहीं माना गया है। दिन-रात की लंबाई, सूर्य की गति सब अनोखा हो जाता है। फिर भी एआई वाले एप्स 67, 75, 80 और यहां तक कि 90 डिग्री अक्षांश तक की कुंडलियों बनाकर 'सटीक' बताकर बेच रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है- यह गणित का खेल है, वैदिक ज्योतिष नहीं। लोगों को बेवकूफ बनाने का नया तरीका है। ज्यादातर एप शुरुआत में मुफ्त कुंडली और राशिफल देते हैं। इसके बाद उपयोगकर्ता को ग्रह दोष, काल सर्प योग, शनि बाधा, विवाह में रुकावट, आर्थिक संकट या पितृ दोष जैसी समस्याएं बताई जाती हैं। फिर समाधान के नाम पर रत्न, विशेष पूजा, यंत्र, मंत्र जाप और अनुष्ठान बेचने का सिलसिला शुरू होता है। कई एप्स पर ज्योतिषियों से बातचीत के लिए 10 रुपए से 200 रुपए प्रति मिनट तक शुल्क लिया जाता है। विस्तृत रिपोर्ट, कॅरिअर विश्लेषण, विवाह रिपोर्ट और प्रीमियम सदस्यता के नाम पर अलग से रकम वसूली जाती है।

प्ले स्टोर पर 2,000 से ज्यादा ज्योतिष एप

  • एस्ट्रो से जुड़े एक जैसे ही नाम के कई बड़े एप समेत सैकड़ों छोटे एप दिन-रात चल रहे हैं। कुछ के डाउनलोड 5-10 करोड़ पार कर चुके हैं। पहले मुफ्त कुंडली और राशिफल देकर ग्राहक फंसाते हैं, फिर कमाई शुरू।
  • 2,000+ ज्योतिष और एआई आधारित एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध।
  • 10 से 200 रुपए प्रति मिनट तक ज्योतिष परामर्श शुल्क।
  • कमाई के प्रमुख स्रोतः लाइव चैट, वीडियो कॉल, पेड रिपोर्ट, सदस्यता, विज्ञापन, रत्न और पूजा-पाठ।
  • सबसे बड़ा विवाद-66 डिग्री अक्षांश के आगे भी एआई की ओर से 'सटीक' कुंडली बनाने का दावा।

एक जन्म तिथि, एप्स में अलग दशा-महादशा

ज्योतिषाचार्यों ने खुलासा किया कि एक ही व्यक्ति की जन्म तिथि, समय और जगह डालने पर अलग-अलग एप में अलग-अलग ग्रह स्थिति, दशा और भविष्यवाणी आ रही है। अयनांश, हाउस सिस्टम और एल्गोरिदम अलग-अलग होने से यह हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों का दावा है कि एआई गणना तो कर सकता है, लेकिन जन्म के सूक्ष्म क्षण, लग्न की पुष्टि, जन्म परिस्थितियां और व्यक्ति की मानसिक स्थिति को नहीं समझ सकता। फलादेश अनुभव और आध्यात्मिक दृष्टि से होता है, एल्गोरिदम से नहीं।

'मृत्यु कब होगी ?" जैसे सवालों पर खतरनाक जवाब

विशेषज्ञों ने संवेदनशील सवालों पर सबसे ज्यादा चिंता जताई है। कई एप बिना किसी संकोच के मौत, बीमारी, दुर्घटना जैसी भविष्यवाणियां कर रहे। रहे हैं। इससे लोग तनाव, डिप्रेशन और भयग्रस्त हैं। अनुभवी ज्योतिषी तो ऐसी बातों को भी सकारात्मक ढंग से संभालते हैं, एआई के पास तो सिर्फ डेटा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery