Friday, June, 19,2026

शहीद स्मारक पर सीजेपी संस्थापक को जड़े थप्पड़

जयपुर: राजधानी के शहीद स्मारक पर सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके पर कुछ युवकों ने थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद धरना स्थल पर अफरा-तफरी फैल गई और प्रदर्शनकारियों व युवकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बाद में प्रदर्शनकारियों ने भी कथित हमलावर युवक की पिटाई कर दी। दीपके नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित धरने का नेतृत्व कर रहे थे। बताया गया कि समर्थक उन्हें कंधों पर बैठाकर मंच की ओर ले जा रहे थे, तभी कुछ युवक भीड़ में घुस आए और उन पर हमला कर दिया।

घटना के बाद मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। हमले के बाद अभिजीत दीपके ने मंच से कहा कि यह उनके आंदोलन को दबाने की कोशिश है, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने 20 जून को दिल्ली कूच की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की बात कही। धरने के दौरान नारेबाजी को लेकर भी विवाद हुआ, जबकि कई प्रदर्शनकारियों ने मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery