Tuesday, November, 17,2026

जयपुर के 299वें स्थापना दिवस समारोह का आज से आगाज

जयपुर: गुलाबी नगरी के 299वें स्थापना दिवस का उत्सव मंगलवार को भगवान गणेश के निमंत्रण के साथ शुरू होगा। जयपुर की परंपरा के अनुरूप सबसे पहले मोती डूंगरी गणेश मंदिर में प्रथम निमंत्रण अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर दो दिन तक साहित्य, संगीत, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रंगों में सराबोर रहेगा। नगर निगम की ओर से आयोजित समारोह में एक ओर बिड़ला ऑडिटोरियम में देशभर के कवि अपनी रचनाओं से समां बांधेंगे, वहीं ऐतिहासिक दरवाजों पर शहनाई की धुन और स्टैच्यू सर्किल पर दीपों की जगमगाहट उत्सव की रौनक बढ़ाएगी।

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मंगलवार सुबह 9 बजे गणेश निमंत्रण अर्पित किया जाएगा। शाम 5 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन होगा। इसमें वीर रस के कवि हरिओम पंवार (मेरठ), हास्य-व्यंग्य कवि एहसान कुरैशी (मुंबई), दिनेश रघुवंशी (फरीदाबाद), सुरेश अलबेला (कोटा), प्रियंशु गजेंद्र (बाराबंकी), राव अजातशत्रु (उदयपुर) और कवयित्री दीपिका माही (चित्तौड़गढ़) काव्य पाठ करेंगे। संयोजन राकेश पाठक करेंगे।

नौ स्थलों पर शहनाई वादन

गणेश मंदिर मोती डूंगरी, न्यू गेट रामलीला मैदान, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट, जोरावर सिंह गेट, गंगापोल गेट, सूरजपोल गेट, चांदपोल गेट और घाटगेट पर शहनाई वादन होगा।

1100 दीपकों से जगमगाएगी पांच बत्ती

गुलाबी नगरी जयपुर के 299 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने और 300वें स्थापना वर्ष के शुभारंभ पर 18 नवंबर को पांच बत्ती, एमआई रोड पर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। एमआई रोड व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि एमआई रोड व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शाम 5:30 बजे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर सुनील कोठारी और जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल 1100 दीप प्रज्वलित कर करेंगे। इस दौरान पांच बत्ती चौराहे को आकर्षक रोशनी और सजावट से जगमगाया जाएगा।

कल पूजन और दीप प्रज्ज्वलन

बुधवार सुबह 9:30 बजे गंगापोल दरवाजे पर गणेश पूजन और 10:30 बजे गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन-पूजन होगा। शाम 5 बजे स्टैच्यू सर्किल पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। महापौर सुनील कोठारी ने शहरवासियों से परिवार सहित समारोह में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सोमवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर उन्हें समारोह का निमंत्रण भी दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery