Saturday, June, 28,2025

शिक्षा में योगदान देने वालों को मिलेगा आज 'शिक्षा विभूषण' और 'शिक्षा भूषण' सम्मान

जयपुर: 29वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह शनिवार को जयपुर के जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के तक्षशिला सभागार में सुबह बजे से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 135 भामाशाहों तथा 91 प्रेरकों सहित 15 प्रवासी राजस्थानी भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि शिक्षा विभाग प्रदेश के विद्यालयों की उन्नति व विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। इस कार्य में प्रदेश के और प्रवासी राजस्थानी भामाशाहों का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। शिक्षा की उन्नति में महत्ती भूमिका निभाने वाले इन भामाशाहों के प्रति आभार प्रकट करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से 29वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जाट ने बताया कि समारोह मुख्यमंत्री भजनलाल शमां के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। समारोह में कुल 135 भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। इनमें 1 करोड़ रुपए या इससे अधिक राशि का सहयोग देने वाले 35 भामाशाहों को शिक्षा विभूषण सम्मान एवं 30 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का सहयोग देने वाले 100 भामाशाहों को शिक्षा भूषण सम्मान प्रदान किया जाएगा। भामाशाहों को प्रेरित करने वाले 91 प्रेरकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में प्रवासी राजस्थानी शिक्षा सम्मेलन आयोजित करने वाले 15 प्रवासी राजस्थानी भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया 'द इमरजेंसी डायरी' पुस्तक का विमोचन

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 'द इमरजेंसी डायरी: वो वर्ष जिन्होंने एक नेता को गढ़ा' पुस्तक का औपचारिक विमोचन किया। यह पुस्तक ब्लूकाफ्ट डिजिटल फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित की गई है और देश के राजनीतिक इतिहास के सबसे संवेदनशील कालखंड- आपातकाल में युवा नेता नरेंद्र मोदी के संघर्ष और नेतृत्व क्षमता के विकास को रेखांकित करती है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह कृति न केवल ऐतिहासिक तथ्यों का संकलन है, बल्कि आपातकाल के दौर में सक्रिय रहे असली नायकों की जीवंत झलक भी प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में उन लोगों की प्रत्यक्ष कथाएं शामिल हैं, जिन्होंने आपातकाल के दौरान नरेंद्र मोदी के साथ काम किया और उनकी संगठन क्षमता, साहस व दूरदृष्टि को नजदीक से देखा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुस्तक में दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेजों और अभिलेखीय सामग्री को भी समाहित किया गया है, जो इसे न केवल अधिक प्रामाणिक बनाते हैं, बल्कि पाठकों को उस दौर की गहराई से समझ भी प्रदान करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery