Tuesday, March, 17,2026

मुख्य सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया गया

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद ही चुनाव आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ गुप्ता को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। (डीजीपी) आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को भी पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दुष्मंत नारियाला को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के स्थान पर 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संघमित्रा घोष को गृह सचिव बनाया गया है।

नटराजन रमेश बाबू को सुधार सेवा महानिदेशक और अजय मुकुंद रानाडे को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व आईजीपी (कानून-व्यवस्था) का दायित्व दिया गया है। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार यह सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। साथ ही जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery