Sunday, August, 24,2025

जो जड़ों से अलग हो जाते हैं, वे हरे-भरे नहीं रह पाते

सीकर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सनातन है तो हम हैं और सनातन नहीं है तो हम भी नहीं होंगे। समाज केवल इमारतों और सड़कों से नहीं बनता, उसके लिए मानवीय मूल्यों, सेवा और परम्पराओं को भी जीवित रखना पड़ता है। वे शुक्रवार को फतेहपुर शेखावाटी में जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने वाले गुमनाम नायकों को दिए जाने वाले गोयनका रिकग्निशन सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोयनका ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस तरह के सम्मान की परम्परा से उन विभूतियों को पहचान मिल रही है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज को कुछ नया दिया है। यह सम्मान व्यक्तियों के साथ उनके मूल्यों का है। देवनानी ने व्यापार, समाज सेवा, कला, विज्ञान, खेल-कूद, शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शूरवीरों का सम्मान किया। इससे पहले देवनानी का फूल माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया।

सालासर बालाजी के किए दर्शन

देवनानी ने सालासर धाम पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने देवनानी का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनन्दन किया।

गोयनका परिवार ने बढ़ाया शेखावाटी की धरा का मान

देवनानी ने कहा कि गोयनका परिवार ने शेखावाटी की इस धरा की समृद्ध परम्परा को हमेशा आगे बढ़ाया है। जन्म स्थली को कभी नहीं भूलना चाहिए। जो जड़ों से अलग हो जाते हैं, वे हरे-भरे नहीं रह पाते हैं। हम कहीं भी रहें, यह राजस्थान हमारा है। व्यापार जीवन का अंग है। जब भी समय मिले अपनी जन्म स्थली के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। यही हमारी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी हैं। गोयनका संगम पीढ़ियों को जोड़ने वाला सेतु है। आने वाली पीढ़ियों के लिए यह परम्परा प्रेरणा और ऊर्जा का स्त्रोत रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery