Sunday, August, 24,2025

एनडीए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से मिलकर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी और राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से आत्मीय भेंट कर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। यह मुलाकात केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर आयोजित हुई। इसमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के सांसदों, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और मदन राठौड़ ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सी.पी. राधाकृष्णन अपने व्यापक अनुभव, सरल स्वभाव और राष्ट्रनिष्ठा के बल पर एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति सिद्ध होंगे।
उनके नेतृत्व में राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि की यात्रा नई ऊंचाइ‌यों को प्राप्त करेगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई सांसद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery