Sunday, August, 24,2025

मुनीर की टिप्पणी हिंसक मानसिकता का प्रतिबिंब

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर द्वारा भारत को परमाणु धमकी दिए जाने और अपने देश को 'डंपर ट्रक' बताए जाने के कुछ दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह टिप्पणी 'हिंसक' मानसिकता का प्रतिबिंब और इस्लामाबाद की 'विफलता' की स्वीकारोक्ति है। सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को अपने मन में कोई भ्रम नहीं रखना चाहिए। रक्षा मंत्री का इशारा मुनीर की उस हालिया टिप्पणी की ओर था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान भविष्य में नई दिल्ली के साथ किसी संघर्ष में अस्तित्व को खतरा पैदा होने की स्थिति में भारत और 'आधी दुनिया' को नष्ट करने के लिए अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। रक्षा मंत्री ने 'इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम' में यह भी कहा कि मुनीर द्वारा पाकिस्तान की तुलना डंपर ट्रक से किया जाना और भारत को एक चमचमाती मर्सिडीज जैसा बताना इस्लामाबाद की खुद की विफलता को दर्शाता है। सिंह ने कहा कि ये टिप्पणियां पाकिस्तान की नाकामी का इकबालिया बयान हैं।

महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सशस्त्र बलों और शांति सेना में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हम नीतियों को मजबूत कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें नेतृत्व और सेवा करने के समान अवसर मिलें। सिंह ने यह बात भारत के साथ-साथ 15 देशों की महिला अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान कही, जो यहां आयोजित लगभग दो सप्ताह लंबे संयुक्त राष्ट्र महिला सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम में भाग ले रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery