Sunday, August, 24,2025

रजित पुन्हानी को FSSAI का मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नौकरशाही में शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नौकरशाह रजित पुन्हानी को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, बिहार कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी पुन्हानी वर्तमान में कौशल विकास और उद्यमिता सचिव हैं। उनकी जगह अब देवाश्री मुखर्जी लेंगी, जो वर्तमान में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की सचिव हैं। वी.एल. कांता राव को मुखर्जी के स्थान पर जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है। वी.एल. कांता राव वर्तमान में खान मंत्रालय के सचिव हैं। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड के सीईओ पीयूष गोयल को राव की जगह खान मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। विजय कुमार को पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वह टी.के. रामचंद्रन के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद सचिव का पद संभालेंगे।

रंजना जनजातीय मंत्रालय में OSD

संस्कृति मंत्रालय में विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार रंजना चोपड़ा को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में ओएसडी नियुक्त किया गया है। कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव संजय गर्ग को भारतीय मानक ब्यूरो में ओएसडी बनाया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अजय भादू को 21 अप्रैल, 2025 से 20 अक्टूबर, 2025 तक विदेश व्यापार महानिदेशालय के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अतीश चंद्र पीएमओ में विशेष सचिव बने

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अतिरिक्त सचिव अतीश चंद्र को उसी कार्यालय में विशेष सचिव बनाया गया है। सुकृति लिखी को रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग में ओएसडी नियुक्त किया गया है। लिखी, नितिन चंद्रा के 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने के बाद सचिव का पद संभालेंगी। लिखी वर्तमान में राष्ट्रीय रासायनिक हथियार सम्मेलन प्राधिकरण की चेयरमैन हैं। उनके स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव रोली सिंह को नियुक्त किया गया है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में महानिदेशक (प्रशिक्षण) त्रिशलजीत सेठी केंद्रीय सतर्कता आयोग के सचिव होंगे। दूरसंचार विभाग के तहत आने वाले यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड के प्रशासक नीरज वर्मा को न्याय विभाग में ओएसडी बनाया गया है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery