Sunday, August, 24,2025

'जो भ्रष्ट हैं, उन्हें ही 130वें संविधान संशोधन बिल से कष्ट'

जयपुर/जोधपुर/नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस और विपक्ष पर 130वें संविधान संशोधन बिल का विरोध करने पर निशाना साधा। शेखावत ने दो टूक कहा कि जो भ्रष्ट हैं, उन्हें ही 130वें संविधान संशोधन बिल से कष्ट है। शुक्रवार को अपने बयान में शेखावत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब लोकसभा में 130वां संविधान संशोधन बिल पेश किया तो कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष विरोध करने लगा। सिर्फ इसलिए, क्योंकि इन विधेयकों में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री को गंभीर आपराधिक आरोपों में लगातार 30 दिनों तक गिरफ्तार या हिरासत में रखने पर पद से हटाने का प्रावधान है। इस बिल ने साफ कर दिया है कि अब पीएम-सीएम या कोई भी मंत्री, जेल में रहते हुए सत्ता नहीं चला पाएगा। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष को 130वां संविधान संशोधन बिल नागवार गुजरा, क्योंकि इन लोगों की राजनीति ही घोटालों, जेल और जमानत के इर्द-गिर्द घूमती रही है। कांग्रेस पार्टी, जो दशकों से सत्ता के लिए हर तरह का हथकंडा अपनाती रही है, उसने इस बिल का विरोध कर ये साफ कर दिया कि उसे राजनीति में शुचिता नहीं चाहिए। उसे संविधान और संवैधानिक मूल्यों से कोई वास्ता नहीं है। शेखावत ने कहा कि पूरा देश देख रहा है उस फर्क को... जहां कांग्रेस कुर्सी के मोह के लिए अनैतिक विरोध कर रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery