Sunday, August, 24,2025

चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था की आत्माः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था की आत्मा हैं तथा उनका राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से आह्वान किया कि ये अपनी योग्यता, विचारों एवं मेहनत से राज्य के विकास में अधिक से अधिक भागीदार बनें तथा देश-प्रदेश की प्रगति में योगदान दें, जिससे विकसित एवं समुद्ध राजस्थान के संकल्प को गति मिले। सीएम शर्मा शुक्रवार को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान, जयपुर शाखा द्वारा आयोजित 'एआई इनोवेशन समिट 2025' को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि देश में सबसे ज्यादा सीए राजस्थान में हैं। उन्होंने कहा कि सीए नई तकनीक आने पर, कोई नया नियम बनने पर अथवा वैश्विक अर्थव्यवस्था में कोई परिवर्तन आने पर सबसे पहले उसे समझते हैं, उसे अपनाते हैं और समाज को उसकी सही दिशा दिखाते हैं। यही कारण है कि आमजन को सीए पर बहुत विश्वास होता है, उन पर नए बदलावों और तकनीको नवाचारों को अपनाते हुए समाज को मही दिशा दिखाने एवं इस विश्वास पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में अर्थव्यवस्था की दृष्टि में 11वें स्थान से आज चौथे स्थान पर आ गया है तथा शीघ्र ही हम दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेंगे। सीएम ने कहा कि एआई केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक क्रांति के रूप में आगे बढ़ रही है। भारत भी एआई क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है।

एआई भारत की तकनीकी विशेषज्ञता में और बढ़ोतरी करेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान भी डिजिटल इंडिया मिशन और इंडिया एआई मिशन के साथ पूर्ण तालमेल और समन्वय में निरंतर कार्य कर रहा है। हमारी सरकार नई एआई और मशीन लर्निंग पॉलिसी पर भी काम कर रही है। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है। विकास में नवीन तकनीकों एवं एआई का उपयोग कर राज्य को गुड गवर्नेस को ओर ले जाया जा रहा है। इससे पहले सीएम शर्मा ने 'प्राइवेसी इन एआई' पुस्तक तथा दो दिवसीय समिट की स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही, उन्होंने आईसीएआई सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए बनाए गए 'एआई 2.0' कोर्स का ऑनलाइन शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर भारतीय चार्टर्ड अकाउटेंट संस्थान, जयपुर शाखा के सदस्य सीए सतीश गुप्ता, सीए रोहित सहित बड़ी संख्या में सीए मौजूद रहे।

उर्वरक की समय पर पर्याप्त सप्लाई हो सुनिश्चितः सीएम

कृषि विभाग की बैठक में खरीफ 2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम शर्मा ने कहा कि सभी जिलों में उर्वरकों की समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग और जैविक खेती को बढावा देने पर जोर दिया। सीमावर्ती जिलों में अवैध उर्वरक परिवहन रोकने के लिए चैक पोस्ट स्थापित करने और ग्राम सभा व सोशल मीडिया के जरिए किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

पर्यटन, उर्वरक आपूर्ति और अक्षय ऊर्जा पर लिए गए अहम निर्णय

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमओ में पर्यटन, कला एवं संस्कृति और कृषि विभाग की बजट घोषणाओं और योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान पर्यटन क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास, उर्वरकों की समयबद्ध आपूर्ति और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएम ने कहा कि राजस्थान में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का प्रमाण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन स्थलों के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए और उसमें जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों के सुझावों को भी शामिल किया जाए।

सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा

राज्य में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सोलर परियोजनाओं के लिए बड़े स्तर पर भूमि आवंटन किया गया है। जैसलमेर की रामगढ़ और फतेहगढ़ तहसीलों में कुल 28,395.14 हेक्टेयर और बीकानेर के पूगल, बज्जू और सवाईसर क्षेत्रों में 2,713.5 हेक्टेयर भूमि सोलर पाकों के लिए आवंटित की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery