Monday, May, 04,2026

देवनानी ने अस्पताल व थाने के निर्माण का लिया जायजा

अजमेर: अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कोटड़ा स्थित राजकीय सैटेलाइट अस्पताल और पुलिस थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर के नए भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कोटड़ा में बन रहे राजकीय सैटेलाइट अस्पताल का निरीक्षण करते हुए देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान निर्माण की गति, संसाधनों की उपलब्धता और तकनीकी मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कोटड़ा स्थित जनजाति छात्रावास में संचालित अस्थाई सैटेलाइट अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं, स्टाफ की उपलब्धता और साफ-सफाई को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह अस्पताल स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके बाद देवनानी ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर में पुलिस थाना के नए भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और समयबद्ध पूर्णता को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान वासुदेव देवनानी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया थाना भवन बनने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery