Monday, May, 04,2026

विवादों में घिरे आईएएस ललित गोयल एपीओ, छुट्टी के दिन ही हटाया पद से

जयपुर: लंबे समय से विवादों में घिरे यूआईटी भीलवाड़ा के सेक्रेटरी ललित गोयल पर आखिर गाज गिर ही पड़ी। डीओपी ने रविवार को छुट्टी के दिन ऑर्डर जारी कर उन्हें एपीओ कर दिया। उनके खिलाफ कार्रवाई करना इतना जरूरी हो गया था, एक दिन भी इंतजार किए बगैर रविवार को ही डीओपी ने ऑफिस खोल उन्हें तुरंत कुर्सी से बेदखल किया।

2019 बैच के युवा आईएएस वैसे तो मार्च 2024 से भीलवाड़ा में यूआईटी सेक्रेटरी पद पर काबिज हैं, लेकिन वे विवादों और सुर्खियों में दिसंबर 2025 में आवासीय भूखंडों की लॉटरी में भारी घपले-घोटाले के चलते आए थे। अभी जब ऐसा ही एक और मामला नेहरू विहार प्रोजेक्ट का सामने आया तो उनके खिलाफ एपीओ की कार्रवाई हुई है। बताया जाता है कि 8306 वर्गमीटर जमीन प्रोजेक्ट के लिए निर्धारित थी। इसे प्रोजेक्ट के ठेकेदार को सौंपी जानी थी। लेकिन यूआईटी सचिव ने किसी अन्य को यह जमीन आवंटित कर दी। इसमें अनियमितता व मिलीभगत उजागर हुई तो सरकार ने इसे गंभीरता से
लिया। ललित गोयल अक्टूबर 2025 की 3081 आवासीय भूखडों की ई-लॉटरी में भी गड़बड़ियों और धांधलियों के आरोपों से घिरे हैं। हाई कोर्ट ने मार्च 2026 में इस लॉटरी को स्टे कर दिया है। प्रशासनिक जानकार हैरत में थे कि इतने गंभीर मामले के बावजूद सरकार ने गोयल का नाम पिछले महीनों में आई चार-चार ट्रांसफर लिस्टों में क्यों नहीं शामिल किया। आखिर 'देर आयद दुरुस्त आयद' अब उनका ट्रांसफर करने की बजाय ज्यादा कठोर कार्रवाई करते हुए एपीओ ही कर दिया गया है।

IAS कैडर में किसी अफसर को शिकायत के कारण एपीओ किया जाना गंभीर माना जाता है। इससे अफसर के सर्विस रिकॉर्ड में दाग लग जाता है और उसका भविष्य भी खतरे में पड़ता है। ललित गोयल को तो नौकरी में आए अभी केवल 7 साल ही हुए हैं और इस तरह विवादों में घिर कर और APO होकर उन्होंने अपने 'पांव पर कुल्हाड़ी' मारी है। समूची ब्यूरोक्रेसी अपने एक युवा साथी के संकट में आ जाने से चिंतित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery