Monday, May, 04,2026

अंधेरे में खड़ी ट्रॉली बनी हादसे की वजह, शादी से लौट रही ANM की मौत

जैसलमेर: शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार के लिए शनिवार देर रात सफर मातम में बदल गया। देवा हड्डा चौराहे के पास सड़क किनारे बिना संकेत के खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एएनएम हरिया चौधरी (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गैनाराम (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार उनकी सात वर्षीय बेटी सुरक्षित बच गई। जानकारी के अनुसार, हरिया चौधरी अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होकर बाड़मेर जिले के बाटाडू गांव से मोहनगढ़ लौट रही थी। इसी दौरान अंधेरे में बिना इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर के खड़ी ट्रॉली दिखाई नहीं दी और कार सीधे उसमें जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मोहनगढ़ थाना पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को जैसलमेर के राजकीय जवाहिर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हरिया चौधरी को मृत घोषित कर दिया। घायल गैनाराम का उपचार जारी है। सीएमएचओ डॉ. आर.के. पालीवाल भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। हरिया चौधरी सांखला गांव में एएनएम के रूप में सेवाएं दे रही थी। उनके निधन से गांव और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery