Monday, May, 04,2026

पहली बार समर शेड्यूल में फ्लाइट शुरू, ढोल-नगाड़ों से स्वागत

जैसलमेर: स्वर्ण नगरी जैसलमेर में रविवार को पहली बार गर्मियों के मौसम में हवाई सेवा की शुरुआत हुई, जिससे यह शहर अब 'ऑल वेदर टूरिस्ट डेस्टिनेशन' बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है। अलायंस एयर का 72 सीटर विमान जैसे ही जैसलमेर एयरपोर्ट पर उतरा, वैसे ही ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक राजस्थानी लोकगीतों के साथ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट परिसर में तिलक लगाकर और माला पहनाकर यात्रियों का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। अब तक जैसलमेर में पर्यटन सीजन मुख्य रूप से सर्दियों तक ही सीमित रहता था। गर्मियों में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण हवाई सेवाएं बंद कर दी जाती थी। लेकिन इस बार स्थानीय प्रशासन, होटल व्यवसायियों और टूर ऑपरेटर्स के संयुक्त प्रयासों से यह धारणा बदल दी गई है।

जयपुर से जैसलमेर तक सड़क या रेल मार्ग से यात्रा करने में जहां 10 से 12 घंटे लगते हैं, वहीं इस नई फ्लाइट सेवा से यह दूरी अब महज 1 घंटा 45 मिनट में तय की जा सकेगी। फिलहाल यह उड़ान सप्ताह में दो दिन रविवार और गुरुवार को संचालित होगी। इस पहल का लाभ न केवल पर्यटकों को मिलेगा, बल्कि व्यापारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बीमार मरीजों के लिए भी यह सेवा काफी उपयोगी साबित होगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस हवाई सेवा को शुरू करने में 'वायबिलिटी गैप फंडिंग' मॉडल अहम भूमिका निभा रहा है। इसके तहत स्थानीय उद्यमियों और आर्थिक रूप से सक्षम लोगों ने यह जिम्मेदारी ली है कि यदि यात्रियों की संख्या कम रहती है तो वे एयरलाइंस के नुकसान की भरपाई करेंगे। इससे ऑफ-सीजन में भी उड़ान सेवाएं जारी रखी जा सकेंगी।

वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग

पूर्व राजपरिवार की सदस्य राजेश्वरी राज्य लक्ष्मी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सेना और वायुसेना के परिवारों को भी सुविधा होगी। उन्होंने जैसलमेर के लिए वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन सेवा शुरू करने की भी मांग की।

सर्दियों में फ्लाइट सेवा के अच्छे परिणाम

इससे पहले वर्ष 2021 में भी इसी तरह के मॉडल पर सर्दियों में फ्लाइट सेवा को बढ़ाया गया था। उस समय भी प्रशासन और स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से एयरलाइंस को यात्री संख्या की गारंटी दी गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए थे। अब उम्मीद की जा रही है कि इस नई पहल से जैसलमेर में पर्यटन का दायरा पूरे साल तक फैलेगा और यह शहर हर मौसम में पर्यटकों की पहली पसंद बन सकेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery