Monday, May, 04,2026

नई दिल्ली... 4 मंजिला इमारत में आग, 9 जिंदगियां हुई राख

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार में रविवार तड़के एक चार मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से एक डेढ़ साल के बच्चे सहित नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो परिवार पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, सुबह करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 8 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इधर, मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की मदद मिलेगी।

जान बचाने के लिए छत की ओर भागे

आग ने इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। नौ शव अलग-अलग मंजिलों और सीढ़ियों से बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण बाहर नहीं निकल सके। मृतकों में दूसरी मंजिल पर रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्य अरविंद जैन, अनीता जैन, निशांत जैन, आंचल जैन और उनका डेढ़ साल का बेटा आकाश शामिल हैं। तीसरी मंजिल पर नितिन जैन, उनकी पत्नी शैली जैन और बेटे सम्यक जैन की मौत हो गई। पहली मंजिल पर शिखा जैन मृत पाई गई, जबकि उनके पति घायल हैं। दमकल अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पीछे वाले हिस्से में आग ज्यादा भीषण थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery