Thursday, August, 13,2026

इलाज के दौरान महिला की मौत... परिजनों ने किया हंगामा, तोड़फोड़

उदयपुर: सूरजपोल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह इलाज के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने बापू बाजार स्थित डॉ. बख्तावरलाल क्लिनिक के बाहर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया और क्लिनिक पर तोड़फोड़ की। इससे पहले ही डॉक्टर क्लिनिक बंद कर मौके से भाग गया था।

मृतका की पहचान रामपुरा अंबाबाड़ी निवासी श्रद्धा तेली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, श्रद्धा को पेट दर्द की शिकायत थी और उसके ससुर शिवलाल उसे इलाज के लिए क्लिनिक लेकर गए थे। मृतका के ससुर का आरोप है कि डॉक्टर ने ड्रिप चढ़ाई। दूसरी ड्रिप में इंजेक्शन लगाने के बाद श्रद्धा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जागृति हॉस्पिटल रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने की परिजनों से समझाइश

हंगामे की सूचना पर डीएसपी छवि शर्मा और सूरजपोल थानाधिकारी सूर्यभान सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश की। परिजन क्लिनिक सीज करने, डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। मृतका के पति हरीश तेली ने आरोप लगाया कि श्रद्धा घर से स्वस्थ हालत में निकली थी। उन्होंने डॉक्टर पर रेफरल संबंधी पर्ची में बदलाव करने का भी आरोप लगाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery