Saturday, June, 06,2026

सज्जनगढ़ में प्लास्टिक बोतल बैन, लगेगा 1 हजार जुर्माना

उदयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल सज्जनगढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, मानसून पैलेस और सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क को प्लास्टिक बोतल मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। वन विभाग ने यहां सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्लास्टिक की पानी की बोतलों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सेदू राम यादव ने बताया कि सज्जनगढ़ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब पर्यटक अपने साथ प्लास्टिक की पानी की बोतलें लेकर नहीं जा सकेंगे। इसके स्थान पर टिकट विंडो के पास 500 एमएल पानी की कांच की बोतल उपलब्ध कराई जाएगी।

वन विभाग के अनुसार पर्यटकों को कांच की बोतल 50 रुपए में मिलेगी। भ्रमण पूरा होने के बाद खाली बोतल वापस जमा कराने पर 40 रुपए लौटा दिए जाएंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को कम करना और पुनः उपयोग को बढ़ावा देना है।
सहायक वन संरक्षक सुरभि शर्मा ने बताया कि सज्जनगढ़ उदयपुर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। कई बार पर्यटक प्लास्टिक की खाली बोतलें जंगल और पर्यटन क्षेत्र में फेंक देते हैं, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचता है। नई व्यवस्था से इस समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण मिलने की उम्मीद है।

प्रतिदिन आते हैं 500 से 750 पर्यटक

बायोलॉजिकल पार्क में वर्तमान में प्रतिदिन 500 से 750 पर्यटक आते हैं, जबकि पर्यटन सीजन में यह संख्या 1000 से 1500 तक पहुंच जाती है। ऐसे में प्लास्टिक मुक्त अभियान का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

'नीर अमृत' संस्था के सहयोग से पहल

वन विभाग की वाइल्ड लाइफ विंग ने 'नीर अमृत' संस्था के सहयोग से इस पहल की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और पर्यावरण प्रेमियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery