Saturday, June, 06,2026

150 CCTV की जांच के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा कातिल

जयपुर: जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर कस्बे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कबाड़ व्यवसायी रामअवतार असवाल उर्फ पप्पू (55) की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने महज तीन दिन में बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी सोहिल खान (20) को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह एक पुराने कूलर की कीमत को लेकर हुआ विवाद था, जो देखते-देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद ने बताया कि 1 जून की शाम आरोपी सोहिल खान कबूतरों के लिए पुराना कूलर खरीदने रामअवतार के कबाड़ गोदाम पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच कूलर की कीमत और खरीद-फरोख्त को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने मौके पर ही वारदात को अंजाम दे दिया। बहस के दौरान आरोपी ने मौका देखकर रामअवतार असवाल के सिर पर लोहे के एंगल से जोरदार वार किया। अचानक हुए हमले से रामअवतार जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने चाकू निकालकर उनकी गर्दन और हाथ पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण रामअवतार की मौके पर ही मौत हो गई।

फोन नहीं उठाने पर हुआ अंदेशा

2 जून को मृतक के भाई गुलाब असवाल ने मनोहरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि रामअवतार श्याम मार्केट स्थित अपनी कबाड़ की दुकान पर थे। रात में कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद भतीजे ईशांत असवाल को दुकान पर भेजा गया, जहां रामअवतार खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हनुमान प्रसाद ने स्वयं निगरानी करते हुए विशेष टीमों का गठन किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रणवीर सिंह और वृत्ताधिकारी रामवतार सिंह ताखर के सुपरविजन में मनोहरपुर, शाहपुरा और अमरसर थाना पुलिस तथा डीएसटी टीम को जांच में लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से लगभग 150 से 200 मीटर दूर लगे एक कैमरे में आरोपी की परछाई दिखाई दी। पुलिस ने इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की गतिविधियों को बैक-ट्रैक किया और उसके आने-जाने का पूरा रूट तैयार किया।

भागने से पहले ही पकड़ा गया हत्यारा

जांच में पता चला कि वारदात से कुछ समय पहले मृतक के मित्र अजय पारीक गोदाम पर मौजूद थे और उन्होंने आरोपी को वहां देखा था। अजय द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने बाजार और आसपास के कैमरों की फुटेज का मिलान किया। इसके बाद आरोपी की पहचान सोहिल खान के रूप में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मनोहरपुर के लोहार मोहल्ले में कपड़े खरीद रहा है। टीम ने वहां पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह नए कपड़े खरीदकर पहचान बदलने और क्षेत्र छोड़कर फरार होने की तैयारी कर रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery