Saturday, June, 06,2026

इस साल मिला 4 लाख का लक्ष्य, CISF जवानों ने पहले ही दिन रोपे 60 हजार पौधे

त्रिपुरा: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ पौधारोपण कर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने देशभर में अपने सभी 13 परिचालन सेक्टरों में एक साथ 60 हजार पौधे लगाकर वर्ष 2026 के पौधारोपण अभियान का आगाज किया।

इन पौधों का रोपण हवाई अड्डा सुरक्षा इकाइयों, परमाणु प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा गुवाहाटी से चेन्नई और नवी मुंबई से नई दिल्ली तक स्थित प्रशिक्षण संस्थानों में किया गया। सीआईएसएफ को वर्ष 2026 में कुल 4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। सीआईएसएफ ने वर्ष 2020 से 2025 के बीच 35 लाख 70 हजार पौधों के लक्ष्य के मुकाबले 44 लाख 8 हजार 341 पौधे लगाकर हर वर्ष अपना लक्ष्य पार किया है। वर्ष 2020 में बल ने 5 लाख पौधों के लक्ष्य के मुकाबले 8 लाख 95 हजार 786 पौधे लगाए थे।

289 नर्सरियां और 253 वाटिकाएं स्थापित

पौधारोपण के साथ ही सीआईएसएफ ने 289 नर्सरियां विकसित की है तथा शहीद जवानों की स्मृति में 253 वाटिकाएं स्थापित की है। बल का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण को उसकी कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाया गया है। निरंतर पौधारोपण, नर्सरियों के विकास और स्मृति वाटिकाओं के माध्यम से सीआईएसएफ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery