Saturday, June, 06,2026

नकबजन गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

जयपुर: पुलिस थाना नारायण विहार ने सूने मकानों में चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो बदमाश विकास मेघवंशी और किशन केवट को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अब तक करीब आधा दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां सामने आईं। पुलिस ने आरोपियों के आने-जाने का रूट चार्ट तैयार किया, जिसमें उनके वेस्ट वे हाइट्स से कमला नेहरू नगर पुलिया की ओर जाने की जानकारी मिली। हालांकि प्रारंभिक स्तर पर उनकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद मुखबिर तंत्र और तकनीकी विश्लेषण की मदद से पुलिस ने विकास मेघवंशी और किशन केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery