Saturday, June, 06,2026

समिति की अनुशंसा, 6 RPS का IPS में प्रमोशन तय

नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान पुलिस सेवा के छह अधिकारियों के भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली में यूपीएससी में आयोजित चयन समिति की बैठक में वर्ष 1998 बैच के छह RPS अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की गई। बैठक में राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत और पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा शामिल हुए। चयन समिति ने राजेंद्र सिंह सिसोदिया, नरपत सिंह, रामस्वरूप शर्मा, राजेंद्र प्रसाद खोथ, धनपत राज और रेवंतदान के नाम IPS पदोन्नति के लिए अनुशंसित किए हैं। RPS वरिष्ठता सूची में इन अधिकारियों से वरिष्ठ गणपति महावर, आशाराम चौधरी और देवेंद्र शर्मा आयु सीमा के कारण पदोन्नति दौड़ से बाहर हो गए। इसके बाद चयन समिति ने छह अधिकारियों के नामों पर सहमति जताते हुए उनकी अनुशंसा कर दी। अब समिति की बैठक के कार्यवृत्त का अनुमोदन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery