Friday, June, 05,2026

केरलम में मानसून की दस्तक

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरलम में आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी, जिससे देश में वर्षा ऋतु की शुरुआत हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस बार मानसून सामान्य तिथि 1 जून के मुकाबले तीन दिन देरी से केरलम पहुंचा है। अगले दो से तीन दिनों में इसके गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिक हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले सात दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान जताया है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, इस वर्ष देश में मानसूनी वर्षा दीर्घकालिक औसत (एलपीए) का लगभग 90 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो सामान्य से कम बारिश की श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रशांत महासागर में विकसित हो रही अल नीनो परिस्थितियां मानसून को प्रभावित कर सकती हैं।

दिल्ली में खराब मौसम से चार उड़ानें जयपुर डायवर्ट

इस बीच दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों की लैंडिंग प्रभावित होने के कारण चार विमानों को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की और डायवर्ट करना पड़ा। इनमें कोलकाता, अमृतसर, फुकेट और मस्कट से आने - वाली उड़ानें शामिल थीं।

प्रदेश में प्री-मानसून का असर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि

राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं। गुरुवार को प्रदेश के उत्तर और पश्चिमी क्षेत्रों में धूलभरी आंधी, तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अजमेर जिले के भिनाय क्षेत्र के गुड्डा कलां में भीषण ओलावृष्टि हुई, जबकि श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ और रायसिंहनगर में भी ओले गिरे। जैतसर में झमाझम बारिश हुई और जयपुर-टोंक हाईवे पर वर्षा के कारण यातायात प्रभावित रहा। हनुमानगढ़ में तेज आंधी-बारिश के दौरान कई पेड़ गिर गए। हनुमानगढ़ के चक 49 एनजीसी स्थित एक ईंट भट्टे पर दर्दनाक हादसे में तेज आंधी के कारण चिमनी के पास बनी दीवार गिर गई, जिससे सनी नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery