Saturday, June, 06,2026

समाज सेवा, पुलिस-प्रशासन, शिक्षा और जनकल्याण में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों का सम्मान

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से गुरुवार को होटल मिश्टेन क्लब एंड रिजॉर्ट में आयोजित झालावाड़ के रत्न सीजन-3' में समाज सेवा, पुलिस-प्रशासन, व्यवसाय, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ओटाराम देवासी रहे।

उनके साथ खानपुर विधायक मुरेश गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, कोटा संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार और जिला परिषद सीईओ एस.डी. मीणा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कृषि, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में झालावाड़ की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय उत्पादों, विशेष रूप से झालावाड़ के संतरे की ब्रांडिंग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए फूड प्रोसेसिंग और पर्यटन क्षेत्र में अधिक निवेश की बात कही, ताकि रोजगार के नए अवसर सृजित हों और आर्थिक विकास को गति मिल सके। ओटाराम देवासी ने जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में फर्स्ट इंडिया न्यूज की भूमिका की सराहना की। उन्होंने झालावाड़ को जैविक खेती के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की अपनी सोच भी साझा की। कार्यक्रम का समापन 'झालावाड़ के रत्न सीजन-3' के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान के साथ हुआ। सच बेधड़क अपने पाठकों के लिए लेकर आया है कार्यक्रम को कुछ और विशेष झलकियां।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery