Saturday, June, 06,2026

रूस का भारत को 5वीं पीढ़ी के सुखोई-57 जेट देने का ऑफर

सेंट पीटर्सबर्ग: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को बड़ा रक्षा प्रस्ताव देते हुए कहा है कि रूस पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ लड़ाकू विमान सुखोई SU-57 के संयुक्त विकास और उत्पादन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत रूस भारत के साथ महत्वपूर्ण रक्षा तकनीकें भी साझा कर सकता है। पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत अपनी वायुसेना की आधुनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्नत लड़ाकू विमानों के विकल्प तलाश रहा है।

सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के दौरान अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बातचीत में पुतिन ने कहा कि रूस पहले भी भारत को इस परियोजना में साझेदार बनने का प्रस्ताव दे चुका है। उन्होंने अमेरिका की ओर से भारत पर दबाव बनाने की कोशिशों को भी खारिज करते हुए कहा कि भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है और ऐसे दबावों का विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी विदेशी आदेशों का पालन नहीं किया। पुतिन ने SU-57 को दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक बताते हुए कहा कि इसमें स्टेल्थ क्षमता, अत्याधुनिक एवियोनिक्स, उच्च गतिशीलता और मल्टी-रोल कॉम्बैट क्षमताएं हैं। यह विमान हवा, जमीन और समुद्री लक्ष्यों पर प्रभावी हमला करने में सक्षम है।

ब्रिक्स ब्लॉक ने जी-7 को पीछे छोड़ा

आर्थिक मुद्दों पर पुतिन ने कहा कि आर्थिक आकार के मामले में ब्रिक्स ब्लॉक बहुत पहले ही जी-7 को पीछे छोड़ चुका है और आने वाले सालों में यह अंतर और बढ़ने वाला है। पुतिन ने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि वैश्विक आर्थिक विकास का केंद्र धीरे-धीरे ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला टर्म) की ओर शिफ्ट हो रहा है। ग्लोबल साउथ के देशों का जिक्र करते हुए पुतिन ने कहा कि बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में यह क्षेत्र सबसे अहम भूमिका में है।

भारत-रूस के बीच बढ़ेगा व्यापार

भारत-रूस संबंधों की सराहना करते हुए पुतिन ने भारत को भरोसेमंद साझेदार बताया और उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार आने वाले वर्षों में 100 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने ऊर्जा, परमाणु सहयोग, निवेश और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का मजबूत आधार बताया।

भारत-चीन रिश्तों में दखल नहीं देगा रूस

पुतिन ने कहा है कि भारत और चीन के रिश्ते बेहद संवेदनशील और जटिल हैं, इसलिए रूस उनमें दखल नहीं देना चाहता। उन्होंने भरोसा जताया कि मोदी और जिनपिंग बातचीत के जरिए सीमा विवाद समेत सभी अहम मुद्दों का समाधान निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा, भारत के साथ रूस की दोस्ती से चीन को कोई परेशानी नहीं होती और चीन के साथ रूस के करीबी संबंधों से भारत के साथ उसके रिश्तों पर भी कोई असर नहीं पड़ता।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery