Tuesday, March, 10,2026

MP से लाई गई बाघिन MT-10 को मुकंदरा के जंगल में छोड़ा

कोटा: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाई गई बाघिन MT-10 को मुकंदरा टाइगर रिजर्व में एनक्लोजर से खुले जंगल में छोड़ दिया गया। गेट खोलने के करीब 30 घंटे तक सॉफ्ट एनक्लोजर में रुकने के बाद बाघिन रविवार देर रात जंगल में निकल गई। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस क्षेत्र में सक्रिय नर बाघ MT-5 के साथ उसकी जोड़ी बन सकती है, जिससे रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

28 फरवरी से थी सॉफ्ट एनक्लोजर में

वन विभाग के अनुसार बाघिन को 28 फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे झामरा हवेली क्षेत्र में बने एक हेक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर में रखा गया था। यहां उसे नए वातावरण के अनुकूल बनाने के लिए निगरानी में रखा गया। विभाग की टीम 24 घंटे कैमरों और फील्ड स्टाफ के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। उसी दिन शाम करीब 6 बजे बाघिन को एनक्लोजर में पानी पीते हुए देखा गया, जबकि रात करीब 1 से 2 बजे के बीच उसने एनक्लोजर के भीतर अपना पहला शिकार भी किया था।

गेट खोलने के 30 घंटे बाद निकली बाहर

वन अधिकारियों का कहना है कि एनक्लोजर का वातावरण बाघिन के लिए अनुकूल पाया गया। इसके बाद 7 मार्च की शाम करीब 6:15 बजे सॉफ्ट एनक्लोजर का गेट खोल दिया गया, ताकि वह स्वेच्छा से जंगल में निकल सके। हालांकि गेट खुलने के तुरंत बाद बाघिन बाहर नहीं निकली और करीब 30 घंटे तक एनक्लोजर के भीतर ही रही। बाद में 8 मार्च की रात करीब 11:50 बजे उसने एनक्लोजर से बाहर कदम रखा और मुकंदरा के खुले जंगल में चली गई।

बाघ MT-5 से बनाएगी जोड़ी

वन विभाग के अनुसार जिस इलाके में बाघिन को छोड़ा गया है, वहां नर बाघ MT-5 की नियमित आवाजाही रहती है। ऐसे में अधिकारियों को उम्मीद है कि दोनों के बीच जोड़ी बन सकती है, जिससे भविष्य में प्रजनन की संभावना बढ़ेगी।

अधिकारी रख रहे हैं निगरानी

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघिन की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि उसके स्वास्थ्य, मूवमेंट और संभावित प्रजनन की स्थिति का आकलन किया जा सके। इससे मुकंदरा टाइगर रिजर्व में बाघों की स्थायी आबादी विकसित करने की योजना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery