Tuesday, March, 10,2026

कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी

बाड़मेर/नागौर: राज्य के दो प्रमुख जिलों बाड़मेर और नागौर के कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए कोर्ट परिसरों को खाली करवा लिया और हाई अलर्ट घोषित कर दिया। दोनों ही जगह पुलिस ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए कोर्ट परिसरों को खाली करवाया और बम निरोधक दस्तों के साथ सुरक्षा बढ़ा दी। मेल में आतंकी अजमल कसाब का जिक्र किया गया है। मेल में लिखा है कि मुझे नहीं पता कि ब्लास्ट का समय क्या है, शायद दोपहर 1 से पहले। रिस्क मत लेना। यह PM कोई फेक धमकी नहीं है। कुछ बम ड्रोन से गिराए गए थे। जगह पता नहीं है, लेकिन छतों पर चेक कर लें।

बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। जिला न्यायाधीश के मेल एड्रेस पर धमकी भरा मेल आया था। सूचना मिलते ही एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने कोर्ट परिसर खाली करवाकर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्तों से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस धमकी भेजे गए मेल का स्रोत पता लगाने में जुटी है। बता दें, 25 दिसंबर 2025 को भी बाड़मेर कलेक्ट्रेट को बम की धमकी दी गई थी।

वहीं नागौर में मेड़ता डीजे कोर्ट की मेल पर धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते मौके पर तैनात किए गए और आईबी तथा अन्य इंटेलिजेंस एजेंसियां भी जांच में लगी हुई हैं। यह दूसरी बार है, जब बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery