Tuesday, March, 10,2026

'मिस ग्लैम राजस्थान-2026' का पोस्टर लॉन्च, शुरू हुई प्रतिभाओं की तलाश

जयपुर: राजस्थानी संस्कृति का उत्सव अनूठे अंदाज में मनाया गया और स्टेट लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस ग्लैम राजस्थान-2026 सीजन-1 को आधिकारिक घोषणा की गई। इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से होने वाले आयोजन में खास एक्टिविटीन देखने को मिलेंगी। ऐसे में डॉ. जगदीश चंद्र ने मिस ग्लैम राजस्थान का ऑफिशियल पोस्टर लॉन्च किया। लॉन्च के साथ ही राज्य भर से उभरती युवा प्रतिभाओं को खोजने और प्रोत्साहित करने की दिशा में रोमांचक यात्रा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के दौरान इंडिया ग्लैम के संस्थापक निदेशक पवन टांक ने डॉ. जगदीश चंद्र का बुके भेंटकर स्वागत किया।

मिस ग्लैम राजस्थान की निदेशक कीर्ति टांक ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन भारत 24: विजन ऑफ न्यू इंडिया, फर्स्ट इंडिया और ब्लैक रॉक होटल एंड रिसॉर्ट ग्रुप के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मंच राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के साथ राज्य की युवा पीढ़ी के आत्मविश्वास, शिक्षा और बदलती आकांक्षाओं को भी प्रस्तुत करने का उद्देश्य रखता है। कोर्ति ने बताया कि मिस ग्लैम राजस्थान, राजस्थान की मिट्टी की सुगंध और उसकी परंपराओं को दर्शाता है।

ग्लैमर और फैशन इंडस्ट्री में कॅरिअर बनाने का अवसर

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी डॉ. जगदीश चंद्र ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि इंडिया ग्लैम देश के पेजेंट और फैशन इकोसिस्टम में सबसे विश्वसनीय और प्रभावशाली मंचों में से एक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि मिस ग्लैम राजस्थान जैसे राज्य स्तरीय ब्यूटी पेजेट का आयोजन राजस्थान की उन उभरती मॉडल्स के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा, जो ग्लैमर और फैशन इंडस्ट्री में कॅरिअर बनाना चाहती है।

क्लब टेडी में होंगे - जयपुर के ऑडिशन

मिस ग्लैम राजस्थान-2026 के लिए जयपुर ऑडिशन 15 मार्च को सुबह 11 बजे से सोडाला स्थित क्लब टेडी में होंगे। राजस्थान भर की युवा महिलाएं भाग लेने के लिए योग्य है और वे 8619189755 नंबर पर व्हाट्सएप से रजिस्ट्रेशन कर सकती है या इंस्टाग्राम पर missglamra-jasthan के जरिए एप्लाई कर सकती हैं। मिस ग्लैम राजस्थान-2026 का फिनाले 5 अप्रैल को मानसरोवर, जयपुर स्थित अनंत महल में होगा, जहां फिल्म, फैशन और सामाजिक क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों के साथ राजस्थान की हस्तियां शाम को शिरकत करेंगी।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery