Tuesday, March, 10,2026

तीन अफसरों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी दिशा में जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अभियोजन स्वीकृति, 17-ए और विभागीय जांच के 50 से अधिक प्रकरणों को निस्तारित किया। निजी व्यक्तियों के पक्ष में गैरकानूनी आदेश पारित कर अवैध लाभपहुंचाने के आरोपों में तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी सहित सार्वजनिक निर्माण और महिला एवं बाल विकास विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दी गई।

पदच्युत और सेवाओं से हटाए गए अधिकारी

कृषि उपज मंडी समिति के तत्कालीन सचिव को न्यायालय से दोष सिद्ध होने के आधार पर राज्य सेवा के पद से हटा दिया गया। लंबी अनुपस्थिति के आधार पर एक अन्य अधिकारी को भी राजकीय सेवा से हटा दिया गया। पद के दुरुपयोग, अनियमित भुगतान और राजकोष को हानि पहुंचाने के आरोपों में तत्कालीन विकास अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच का अनुमोदन किया गया।

वेतन वृद्धि रोके जाने सहित अन्य दंड

भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी के खिलाफ दो प्रकरणों में संघ लोक सेवा आयोग के परामर्श से दंड की मात्रा बढ़ाने का अनुमोदन किया गया। राज्य सेवा के 27 अधिकारियों को गंभीर आरोपों में दो से चार वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकने की शास्ति दी गई।

सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन पर कार्रवाई

सेवानिवृत्त अधिकारियों के पांच प्रकरणों में पेंशन रोकने का अनुमोदन किया गया। अन्य नौ प्रकरणों में प्रमाणित आरोपों के जांच निष्कर्ष राज्यपाल को अग्रेषित किए गए। अपील में से चार प्रकरण खारिज और एक में दंड की मात्रा कम की गई। अभियोजन स्वीकृति के एक प्रकरण में विभागीय जांच के आदेश तथा दो में अभियोजन की मनाही करते हुए विभागीय जांच के तीन प्रकरणों में दोषमुक्ति का अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में एक विस्तृत बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी नगर निकायों और जिला स्तर तक समग्र एवं योजनाबद्ध विकास तय करने पर जोर दिया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery