Saturday, February, 28,2026

विशेषज्ञ समिति के लिए नाम सुझाए केंद्र

जयपुर: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और अन्य हितधारकों से अरावली पहाड़ियों और पर्वतमालाओं की परिभाषा तय करने वाली विशेषज्ञ समिति के लिए नाम सुझाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र में केवल वैध खनन की ही अनुमति होगी। इससे पहले 20 नवंबर 2025 के आदेश में न्यायालय ने अरावली पहाड़ियों और पर्वतमालाओं की एक समान परिभाषा स्वीकार की थी। लेकिन बाद में कुछ अस्पष्टताओं के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इनमें 100 मीटर ऊंचाई और पहाड़ियों के बीच 500 मीटर दूरी की सीमा शामिल थी। जिसे पर्यावरण संरक्षण के दायरे के लिए पर्याप्त समझा जाना था। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि समिति के गठन तक यथास्थिति बनी रहेगी और सभी गतिविधियां, विशेष रूप से खनन फिलहाल रुकी रहेंगी।

न्यायालय ने हितधारकों से 10 मार्च तक अपने लिखित सुझाव प्रस्तुत करने के लिए कहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने वादी की ओर से कहा कि कंपनी के पास वैध खनन लाइसेंस है और अदालत के आदेश के कारण उनकी गतिविधियां रुकी हैं। सीजेआई ने कहा कि हम केवल वैध खनन की अनुमति देंगे। विशेषज्ञों को परिभाषा तय करने दें। समिति की पिछली रिपोर्ट में कुछ मुद्दों को स्पष्ट करने में चूक पाई गई थी और इससे अरावली क्षेत्र की पारिस्थितिकी अखंडता को खतरा हो सकता था। न्यायालय ने 25 अगस्त 2010 की एफएसआई रिपोर्ट में परिभाषित क्षेत्रों में बिना अनुमति खनन पर रोक जारी रखने का निर्देश भी दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery