Saturday, February, 28,2026

जीत यूनिवर्स के एनुअल फेस्ट 'रेजोनेंस 26' में जावेद अली व शाल्मली खोलगड़े की परफॉर्मेंस 

जोधपुर: जीत यूनिवर्स, जोधपुर की ओर से तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स कल्चरल व टेक्नो फेस्ट 'रेजोनेंस 2026' आयोजित किया गया। स्टूडेंट काउंसिल द्वारा आयोजित इस फेस्ट में स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई, जिनके माध्यम से उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया। मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली और शाल्मली खोलगड़े की लाइव परफॉर्मेंस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिससे फेस्ट के उत्साह को नई ऊंचाई मिली। 

रेजोनेंस के प्रथम दिन वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जहां टैलेंटेड स्टूडेंट्स को उनके पेरेंट्स की मौजूदगी में गोल्ड, सिल्वर मेडल व अन्य श्रेणियों के पुरस्कार प्रदान कर उनकी उपलब्धियों व उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान 75 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल और 225 को सिल्वर मेडल प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। आईआईटी जोधपुर के डायरेक्टर डॉ. अविनाश कुमार अग्रवाल समारोह के मुख्य अतिथि तथा जेएमसीएच के प्रिंसिपल व कंट्रोलर डॉ. दीपक वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। इन्होंने मेजबान जीत यूनिवर्स के चेयरमैन मयंक सिंघी, डायरेक्टर डॉ. अवनीश बोड़ा और पूर्णिमा—जीत ग्रुप के डायरेक्टर राहुल सिंघी के साथ प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।

इसमें ओवरऑल कॉलेज टॉपर, बेस्ट बॉय व गर्ल, बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन, बेस्ट हॉस्टलर, बेस्ट एनसीसी कैडेट तथा बेस्ट स्टूडेंट क्लब के पुरस्कार वितरित किए गए। स्टार्टअप ऑफ द ईयर का अवार्ड टेकी हेल्प स्टार्टअप के लिए अमित कुमार के नाम रहा। साथ ही बेस्ट सोशल कम्युनिटी वर्कर के साथ—साथ बेस्ट सिलेबस व नॉन सिलेबस प्रोजेक्ट के अवार्ड भी दिए गए।

फेस्ट के दूसरे दिन प्लेबैक सिंगर जावेद अली का कॉन्सर्ट हुआ। इन्होंने अपने एक से बढ़कर एक सुरीले नगमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। जावेद के साथ स्टूडेंट्स ने अपने फेवरेट सॉंग्स पर न सिर्फ सुर से सुर मिलाए, बल्कि डांस करके आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। आर्टिस्ट ने रूहानी आवाज में जब जश्ने इशका.. गीत गाते हुए स्टेज पर एंट्री की, तो ऑडियंस ने उनका जोरदार वेलकम किया। इसके बाद जावेद ने तू जो मिला..., श्रीवल्ली..., दिल इबादत कर रहा है... सहित कई हिट नंबर्स प्रस्तुत कर फेस्ट के उत्साह को नई ऊंचाईयां दी। जावेद अली ने स्टूडेंट्स के सीधा इंटरेक्शन करते हुए कॉन्सर्ट को जीवंत बनाए रखा।

प्लेबैक सिंगर शाल्मली खोलगड़े की दमदार प्रस्तुति के साथ 'रेजोनेंस 2026' का यादगार समापन हुआ। इस कॉन्सर्ट में उन्होंने चढ़ी मुझे यारी तेरी ऐसी..., टच माय बॉडी..., बेबी को बेस पसंद है..., बदतमीज दिल..., झूमे जो पठान..., काम डाउन..., इश्क में दिल बना ले... सहित कई लोकप्रिय गीत पेश किए। शाल्मली ने अपने दमदार वोकल्स, चार्टबस्टर्स और बेमिसाल स्टेज प्रेजेंस के जरिए फेस्ट को नया मोड़ दिया। डीजे हर्ष भूटानी ने बॉलीवुड सॉंग्स को अपनी आधुनिक धुनों के साथ संयोजित कर नए अंदाज में पेश किया, जिसे स्टूडेंट्स ने काफी एन्जॉय किया। 

फेस्ट में ट्रेजर हंट, सीओडी मोबाइल, वेलोरेंट, एस्केप रूम, मर्डर मिस्ट्री, बैटलफील्ड, ग्रुप डांस, ट्रेटर, मिस्टर व मिस रेजोनेंस, डिबेट, सोशल मीडिया चैलेंज, जीत आइडल, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, भजन जैमिंग, राकेट लीग, बीजीएमआई राउंड 2 के कॉम्पिटिशन हुए। साथ ही सभी खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड आयोजित किए गए। मीम जोन, जीत गॉट टैलेंट, ट्रेजर हंट, स्पिन द डेर, फ्लैश मॉब, बेस्ट डांसर शो और बीजीएमआई कॉम्पिटिशंस में स्टूडेंट्स के बीच जीत के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। स्पोर्ट्स कैटेगरी में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो—खो, टेबल टेनिस, रस्साकस्सी के मुकाबले हुए। इनमें प्रतिभागी स्टूडेंट्स ने खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी टीम की जीत के लिए हर संभव प्रयास किया। मुख्य स्टेज पर बैंड परफॉर्मेंस, रैप बैटल और फैशन शो आयोजित किए गए। क्रिकेट ऑक्शन, स्क्विड गेम, रोडीज, बैटलफील्ड और फ्री फायर में भी स्टूडेंट्स की उत्साही भागीदारी दर्ज की गई। समापन समारोह में विजेताओं को जीत यूनिवर्स के चेयरमैन मयंक सिंघी व ट्रस्टी रेणु सिंघी द्वारा सम्मानित किया गया। स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष प्रांजल सोलंकी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery