Saturday, February, 28,2026

गहलोत ने मोदी को 'चित्तौड़गढ़ वाला वादा' दिलाया याद

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर दौरे से पहले एक विस्तृत पत्र लिखकर प्रदेश में जनहितकारी योजनाओं की स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त किया है। गहलोत ने प्रधानमंत्री को उनके 'चित्तौड़गढ़ वाले वादे' की याद दिलाते हुए इन योजनाओं को पुनः बहाल करने की मांग की है।

गहलोत ने पत्र में लिखा कि राजस्थान की पावन धरा अजमेर में आपके आगमन पर स्वागत है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि 2 अक्टूबर 2023 को विधानसभा चुनाव से पहले अपने चित्तौड़गढ़ दौरे के दौरान आपने स्पष्ट भरोसा दिया था कि भाजपा सरकार बनने पर कांग्रेस की किसी भी जनहितकारी योजना को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें और बेहतर बनाया जाएगा। राजस्थान की जनता ने इसे 'मोदी की गारंटी' मानकर स्वीकार किया, लेकिन पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने इसके विपरीत कार्य किया है। प्रदेश की कई मॉडल योजनाएं, जिन्हें अन्य राज्य भी अपनाते हैं, या तो बंद कर दी गईं या बजट और शतों में कटौती कर निष्प्रभावी बना दी गईं, जिससे जनता गंभीर रूप से प्रभावित और परेशान है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery