Tuesday, July, 14,2026

प्रॉपर्टी कारोबारी से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी |

सीकर: सीकर जिले में एक प्रॉपर्टी कारोबारी को विदेश में सक्रिय रोहित गोदारा गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। उद्योग नगर थाना पुलिस के अनुसार, कारोबारी सुरेंद्र कुमार सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जुलाई की शाम उन्हें विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम वीरेंद्र चारण बताते हुए स्वयं को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया और दो करोड़ रुपए नहीं देने पर उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सुरेंद्र कुमार सैनी की रिपोर्ट पर रोहित गोदारा, वीरेंद्र चारण और राहुल रिणाउ के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर विदेशी नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पिछले दो वर्षों में जिले में रोहित गोदारा गैंग की ओर से कई हाईप्रोफाइल लोगों को रंगदारी के लिए धमकियां दी जा चुकी हैं। जून माह में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के सहयोग से गैंग के लिए लाई जा रही जिगाना पिस्टल सहित चार पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस भी जब्त किए गए थे। पुलिस ने किसी भी धमकी की सूचना तत्काल देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery