Monday, August, 10,2026

कार्यवाहक अध्यक्ष और सचिव... फिर भी RPSC का 'मिशन मोड'

जयपुर: आरपीएससी इस समय एक अजीब दोहरी तस्वीर पेश कर रहा है। एक तरफ आयोग में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार है, सदस्य पदों की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है और पहली बार मुख्य परीक्षा नियंत्रक एवं आईएएस अधिकारी आशुतोष गुप्ता को सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ यही आयोग भर्ती परिणामों की रफ्तार के मामले में 'मिशन मोड' में काम करने का दावा कर रहा है। जुलाई 2026 से अब तक महज 28 कार्य दिवसों में 14 भर्तियों के अंतिम परिणाम जारी किए गए हैं। ले. कर्नल केसरी सिंह 20 जून 2026 से आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके साथ ही 76 वर्ष के इतिहास में कार्यवाहक अध्यक्षों की संख्या नौ हो गई है। आयोग में यूआर साहू आखिरी नियमित अध्यक्ष रहे। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद केसरी सिंह को अंतरिम व्यवस्था के तहत अध्यक्ष बनाया गया। आयोग के इतिहास में कार्यवाहक अध्यक्षों का कार्यकाल 16 दिन से लेकर 605 दिन तक रहा है।

28 दिन में आए 14 फाइनल रिजल्ट

RPSC में प्रशासनिक स्तर पर अंतरिम व्यवस्थाओं के बावजूद जुलाई 2026 से अब तक 28 कार्य दिवसों में 14 अंतिम परिणाम जारी किए गए हैं। इसके अलावा 11 विषयों की विचारित सूचियां और साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की 36 सूचियां भी जारी की गई हैं। 5 अगस्त को असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 मेडिकल एजुकेशन के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी का, 4 अगस्त को पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी और जनरल सर्जरी के परिणाम जारी किए गए। इसके पहले 24 जुलाई को टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग, 21 जुलाई को साइकियाट्री, 20 जुलाई को योग विज्ञान और भाषा विज्ञान, 17 जुलाई को स्टेटिस्टिक्स तथा 15 जुलाई को फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के अंतिम परिणाम आए। 10 जुलाई को कार्डियोलॉजी, नियोनेटोलॉजी और रेस्पिरेटरी मेडिसिन / टीबी एंड चेस्ट के परिणाम भी जारी किए गए।

हर 5वें अध्यक्ष को मिली अंतरिम जिम्मेदारी

आयोग के इतिहास में अब तक 40 अध्यक्ष रहे है। इनमें कार्यवाहक अध्यक्षों की संख्या करीब हर पांचवें अध्यक्ष के बराबर रही है। वर्ष 2004 के बाद अंतरिम व्यवस्था की जरूरत ज्यादा बार पड़ी। 2004, 2006, 2014, 2021, 2022, 2024 और अब 2026 में कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किए गए। विशेष रूप से 2021-22 में लगातार दो कार्यवाहक अध्यक्षों-डॉ. शिव सिंह राठौड़ और जसवंत सिंह राठी को जिम्मेदारी देनी पड़ी थी। कार्यवाहक अध्यक्षों की सूची में एलएल जोशी अधिकतम 605 दिन और जसवंत सिंह राठी 16 दिन तक इस अंतरिम जिम्मेदारी में रहे। अब सवाल यही है कि केसरी सिंह का कार्यवाहक कार्यकाल कितना लंबा चलेगा और सरकार नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति कब करेगी।

आयोग में 10 सदस्यीय ढांचा, लेकिन सक्रिय सदस्य कम

RPSC में अध्यक्ष सहित कुल 11 पदों का ढांचा है, एक अध्यक्ष और 10 सदस्य। वर्तमान व्यवस्था में ले. कर्नल केसरी सिंह अध्यक्ष पद पर है। बाबूलाल कटारा निलंबित है। नए सदस्यों के रूप में अकादमिक और प्रशासनिक क्षेत्र से प्रोफेसर संतोष आनंद और डॉ. दीपक कुमार शर्मा की नियुक्ति की गई है। इसके बावजूद आयोग की सदस्यीय व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य होने में अभी समय लगना है। मौजूदा स्थिति में छह सदस्य ही सक्रिय रूप से कार्यरत बताए जा रहे हैं।

पहली बार परीक्षा नियंत्रक को सचिव का अतिरिक्त प्रभार

RPSC के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब मुख्य परीक्षा नियंत्रक और आईएएस अधिकारी आशुतोष गुप्ता को आयोग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यानी अध्यक्ष पद पर कार्यवाहक व्यवस्था और सचिव पद पर अतिरिक्त प्रभार- दोनों महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां फिलहाल अंतरिम व्यवस्था के जरिए चल रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery