Saturday, December, 20,2025

रणथम्भौर में बाघिन सुल्ताना ने दो शावकों को दिया जन्म

सवाईमाधोपुर: रणथम्भौर में एक बार फिर नन्हे शावकों की किलकारी गूंजी है। प्रसिद्ध बाधिन सुल्ताना ने दो शावकों को जन्म दिया है। बाघिन शुक्रवार सुबह गौमुखी के पास मिश्रदर्श और अटल सागर के ऊपर की ओर दो शावकों को शिफ्ट करती नजर आई। इस दौरान रणथम्भौर फोर्ट से गणेश धाम जाने वाले गेट को आधे घंटे तक बंद कर दिया गया, जब वह अपने दोनों शावकों को जंगल में शिफ्ट कर चुकी थी, तब दोबारा रास्ता खोला गया। इधर, वन विभाग ने बाघिन सुल्ताना और उसके शावकों की निगरानी बढ़ा दी है। इसके साथ ही रणथम्भौर में बाघों का कुनबा बढ़ गया है। डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि बाधिन सुल्ताना के शावकों के जन्म के बाद रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ, बाधिन और शावकों की कुल संख्या अब करीब 73 हो गई है। इससे रिजर्व में बाघ संरक्षण की सफलता को लेकर वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है।

मिश्रदर्रा गेट के पास दिया शावकों को जन्म

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघिन सुल्ताना ने मिश्रदर्श गेट के पास शावकों को जन्म दिया है। ये इसकी सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इससे पहले भी बाधिन सुल्ताना के जितने शावक हुए हैं, वह मिश्रदर्श गेट के पास बनी गुफा में हुए हैं। बाघिन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर गौमुखी के पास शावकों को शिफ्ट करती नजर आई।

पांचवीं बार बनी मां

वन विभाग के अनुसार टी-107 बाधिन सुल्ताना, प्रसिद्ध बाघिन टी-39 की बेटी है। बाघिन सुल्ताना की उम्र दस साल के आस-पास है। बाघिन पांचवीं बार मां बनी है। हालांकि इनमें से दो बार के प्रसव से हुए शावक लापता हो गए थे और इनमें से एक बार एक शावक अटल सागर में गिर गया था और बाद में मगरमच्छ ने उस शावक को अपना शिकार बना लिया था।

लेपर्ड ने 2 युवकों पर किया हमला, घायल

चूरू। रतननगर क्षेत्र के गांव धोथलिया में शुक्रवार को खेत में काम कर रहे दो युवकों पर लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया। लेपर्ड सरसों की फसल के बीच छिपकर बैठा था और मौका मिलते ही उसने दोनों पर झपट्टा मार दिया। इससे दोनों युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव धोधलिया निवासी राकेश (27) और गोविंदराम (25) शुक्रवार तड़के अपने खेत में पानी की लाइन बदलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक लेपर्ड ने फसल से निकलकर उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख लेपर्ड खेतों की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery