Saturday, December, 20,2025

उत्तर भारत में घने कोहरे की चादर, दिल्ली में 79 उड़ानें रद्द

नई दिल्ली: पंजाब से बिहार तक फैले घने कोहरे के कारण उत्तर भारत में दृश्यता शुक्रवार को कम हो गई, जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया और सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की चेतावनी दी।

दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को उड़ानें बाधित हुई और 79 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा 230 से
अधिक उड़ानों के संचालन में देरी हुई, जबकि यहां से प्रस्थान करने वाली उड़ानों में औसतन 49 मिनट की देरी दर्ज की गई।
आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया हुआ दिखाई दिया। सुबह साढ़े पांच बजे उत्तर प्रदेश के आगरा, बरेली, सहारनपुर और गोरखपुर, पंजाब में अंबाला, अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना और आदमपुर, दिल्ली में सफदरजंग, हरियाणा में अंबाला, मध्य प्रदेश में ग्वालियर, बिहार में भागलपुर, और झारखंड में डाल्टनगंज में दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई।

इसके बाद आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट तथा उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। उत्तराखंड में हरिद्वार और उधम सिंह नगर तथा पंजाब में अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, पटियाला और संगरूर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

दिल्ली में वाहनों की आवाजाही घटी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कहा है कि चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना-चार (ग्रुप-चार) के तहत प्रदूषण नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू किए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही, वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र से जुड़े नियमों का जनता द्वारा अधिक अनुपालन भी देखा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery