Saturday, December, 20,2025

कुल्हाड़ी से पति की गर्दन काट कुएं में कूदी महिला

चित्तौड़गढ़: रावतभाटा उपखंड के तमलाव गांव में शुक्रवार सुबह पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। कुल्हाड़ी का वार इतना जबरदस्त था कि एक ही वार में धड़ से गर्दन अलग हो गई। पति की हत्या के बाद महिला ने घर से 500 मीटर दूर कुएं में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। डीएसपी शंकर लाल मीणा ने बताया कि मृतक का नाम मोहन गुर्जर (45) है, जिसकी पत्नी लाडबाई (40) ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लाडबाई मानसिक रूप से कमजोर है। उसका कई दिनों से इलाज चल रहा है। मौके पर मोबाइल इन्वेस्टिगेशन टीम भी पहुंची।

बोली- काट दिया... फिर कुएं में कूद गई

ग्रामीणों ने बताया कि महिला लाडबाई का बड़ा बेटा सुनील (17) सुबह रोता-बिलखता घर से बाहर आया। इसके बाद आरोपी पत्नी घर के बाहर आकर काट दिया... काट दिया... चिल्लाई और फिर भागकर पास में ही स्थित कुएं में कूद गई। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने महिला को रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कुएं में चट्टान पकड़ कर खड़ी थी महिला

लोगों को लाडबाई के कुएं में कूदने की जानकारी मिली तो वे कुएं पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो लाडबाई एक चट्टान को पकड़ कर खड़ी थी। बाद में लोगों ने उसे बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला का कुएं में चट्टान पकड़े का वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बड़ा बेटा घर ही था, घटना से सहम गया

वारदात के समय मृतक का बड़ा बेटा सुनील (17) घर में मौजूद था। अचानक हुई घटना से वह सहम गया। मोहन गुर्जर बकरियां चराता था। मोहन और लाडबाई के दो बेटे हैं। सुनील 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता है, जबकि छोटा बेटा अर्जुन (14) बकरियां चराता है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery