Saturday, December, 20,2025

सार्थक और जागरूक संवाद को बढ़ावा देते हुए ऐसा मंच तैयार करें जो देश के विकास व राष्ट्र निर्माण में योगदान दे

जयपुर: भारत 24 विजन ऑफ न्यू इंडिया चैनल की ओर से नेशनल कॉन्क्लेव 'भारत भाग्य निर्माता-रोडमैप टू विकसित भारत' का बुधवार को होटल ताज पैलेस, मानसिंह रोड, नई दिल्ली में सफल आयोजन किया गया। उच्च स्तरीय कार्यक्रम में देशभर के वरिष्ठ नीति-निर्माताओं, राष्ट्रीय नेताओं और प्रतिष्ठित विचारकों ने एक मंच पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को दर्शाती है।

सम्मेलन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा नेता और लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन एवं आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता (राजनीतिक एवं आर्थिक मामले) डॉ. सैयद जफर इस्लाम उपस्थित रहे। डॉ. जगदीश चंद्र ने मनोज जम्यासी, मुख्य व्यवसाय अधिकारी एवं रणनीतिक सलाहकार और भारत 24 टीम के वरिष्ठ सदस्यों के साथ सभी गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चंद्र ने सार्थक और जागरूक संवाद को बड़ावा देने और भारत 24 की ऐसे मंच तैयार करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जो देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने प्रधानमंत्री के सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में भारत 24 की भूमिका को भी रेखांकित किया। सच बेधड़क अपने पाठकों के लिए लाया है कार्यक्रम की कुछ और झलकियां।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery