Saturday, December, 20,2025

फॉरेस्टर-वनरक्षक के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ी

भरतपुर: वैर थाना इलाके के खैरा गांव में शुक्रवार को अवैध खनन माफियाओं ने वन विभाग के फॉरेस्टर और वन रक्षक को बंधक बना लिया। फॉरेस्टर को नाली में गिराकर घसीटा, वर्दी फाड़ दी और हथियार छीनने की कोशिश की। दोनों को जबरन शराब भी पिलाई। फॉरेस्टर-वन रक्षक के साथ आरएसी के जवान भी थे, जो जान बचाकर मौके से भाग गए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर दोनों कर्मचारियों को छुड़ाया।

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर में अवैध खनन की सूचना पर खैर्य गांव गई थी। इस दौरान खनन माफिया के लोग उन पर हमला करने को उतारू हो गए। वन विभाग के फोरेस्टर भूदेव जाटव घटना का वीडियो बनाने लगे तो उन लोगों ने जाटव का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्होंने RAC के जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की। आरएसी के जवान अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए। खनन माफिया के लोगों ने भूदेव जाटव और वनरक्षक नेतराम को पकड़कर बंधक बना लिया तथा दोनों से मारपीट की। दोनों को डरा-धमकाकर जबरन शराब पिलाई और वर्दी फाड़ दी। इसके बाद सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सायरन की आवाज सुनकर वे लोग दोनों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। हालांकि अभी तक वन विभाग की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery