Saturday, December, 20,2025

मोदी की आठ पोस्ट को 1,60,700 बार 'री-पोस्ट' किया गया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आठ पोस्ट या तस्वीरें पिछले 30 दिन में सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली पोस्ट में शामिल हैं। इनमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कार में सफर करने की उनकी तस्वीर भी शामिल है।

इन आठ पोस्ट को 'एक्स' पर कुल मिलाकर 1,60,700 बार 'री-पोस्ट' किया गया और उन्हें 14.76 लाख 'लाइक' मिले। इस तरह वह सोशल मीडिया मंच पर सबसे ज्यादा 'लाइक' और 'री-पोस्ट' किए गए शीर्ष 10 हैंडल में शामिल होने वाले एकमात्र राजनेता बन गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि एक्स में एक नया फीचर शुरू किया गया है। यह किसी एक देश में पिछले महीने सबसे ज्यादा लाइक किए गए पोस्ट को दिखाता है। भारत के लिए, पिछले 30 दिन में, सबसे ज्यादा लाइक की गई 10 पोस्ट में से शीर्ष 8 पोस्ट प्रधानमंत्री मोदी की हैं। टॉप 10 में कोई अन्य राजनेता शामिल नहीं है।

पीएम मोदी व पुतिन की फोटो को 2,14,000 'लाइक' मिले

पुतिन चार दिसंबर को भारत आए थे। पुतिन के यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ कार में यात्रा करने की तस्वीर को 34,000 से अधिक बार 'री-पोस्ट' किया गया और 2,14,000 'लाइक' मिले जो प्रधानमंत्री के आठ पोस्टों में सबसे अधिक है। प्रधानमंत्री द्वारा पुतिन को रूसी भाषा में गीता की प्रति भेंट करने वाली तस्वीर को 29,000 बार 'री-पोस्ट' किया गया और 2,31,000 'लाइक' मिले। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन के विवाह पर प्रधानमंत्री मोदी के बधाई संदेश को 14,900 बार 'री-पोस्ट' किया गया और 2,11,000 'लाइक' मिले। राष्ट्रपति भवन में 5 दिसंबर को रूसी राष्ट्रपति को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिए जाने पर मोदी के पोस्ट को 28,100 'री-पोस्ट' और 2,18,000 'लाइक' मिले, वहीं 25 नवंबर को अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वजारोहण उत्सव के उनके पोस्ट को 26,300 'री-पोस्ट' किया गया और उसे 1,40,000 'लाइक' मिले।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery