Tuesday, April, 08,2025

सीएम, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री ने की पूजा-अर्चना

जयपुर/जोधपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को पूरे प्रदेश में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अलग-अलग आयोजनों में भाग लिया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर परिवार सहित मां दुर्गा का विधिवत पूजन किया।

मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में उन्होंने पूर्ण विधि-विधान से हवन किया और पूर्णाहुति देकर देवी मां भगवती की आराधना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने मां जगदम्बा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और राजस्थान की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। वहीं, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सिटी पैलेस स्थित भगवान श्री सीताराम मंदिर में रामनवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव धोकर, चुनरी ओढ़ाकर, आरती उतारकर और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन करा कर सनातन परंपरा का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा नारी शक्ति के सम्मान की प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा में भाग लिया और भगवान श्रीराम के दरबार में शीश नवाकर जोधपुरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery