Tuesday, April, 08,2025

BJP का लक्ष्य सत्ता नहीं... राष्ट्र सेवा

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के लिए सत्ता केवल सुख प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र के निर्माण के लिए एक सतत साधना की तरह है, इसी का परिणाम है कि देश आज सर्वांगीण विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रविवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर जोधपुर में पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में शेखावत्त ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार न केवल सामान्य नागरिकों के जीवन में परिवर्तन लाने में सफल हुई है, बल्कि भारत की भूगर्भ से लेकर अंतरिक्ष और अंतरिक्ष से लेकर मंगलग्रह तक बढ़ती क्षमता को भी पूरी दुनिया ने देखा है। इतना ही नहीं, आज पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का भी सम्मान बढ़ा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में आर्टिकल 370 से लेकर राममंदिर निर्माण और ववफ बिल संशोधन जैसे तमाम ऐसे विषय थे, जो आजादी के बाद से ही लटके हुए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया, लेकिन आजादी के 67 साल बाद जब देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो इन सभी विषयों का हमेशा के लिए समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब से अयोध्या में रामजन्म भूमि में रामलला का मंदिर बना है, तब से भारत के भाग्य के सूर्य का पुनः उदय हुआ है, जिसकी किरणें पूरी दुनिया को आलोकित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राममंदिर केवल देश के 140 करोड़ लोगों की आस्था से ही नहीं जुड़ा है, बल्कि भारत के बाहर रहने वाले करोड़ों लोगों के मर्म से भी जुड़ा है।

राष्ट्र प्रथम की अवधारणा को आगे बढ़ा रही भाजपा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा बनने के सफर से लेकर आज तक पार्टी राष्ट्र प्रथम की अवधारणा को निरंतर आगे बढ़ा रही है। कालांतर में बनी परिस्थितियों के बाद 1980 में भाजपा के मूल विचार को चुनौती देने का निरंतर षडयंत्र रचा गया, तब 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन मुंबई के पश्चिमी सागर के तट पर खड़े होकर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के ये अंधेरा हटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा के उ‌द्घोष के साथ भाजपा की स्थापना की घोषणा की गई। शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से 45 वर्षों के सफर में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने में सफल हुई है, जो राष्ट्र प्रथम की अवधारणा को निरंतर आगे बढ़ा रही है। भाजपा स्थापना दिवस पर शेखावत ने पावटा क्षेत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कृतज्ञता भाव से उनका स्मरण किया। शेखावत के निवास पर जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के हर हिस्से से कार्यकर्ता और शुभचिंतक आए और सबने मिलकर पार्टी का ध्वज फहराया।

भाजपा की रीढ़ कार्यकर्ताः मेघवाल

भाजपा के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल चूरू के सैनिक बस्ती स्थित राजेंद्र राठौड के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्टी की नीतियों और आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि चूरू से उनका विशेष लगाव है। वे यहा जिला कलेक्टर के पद पर भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्हें कई पुराने परिचितों से मिलने का अवसर मिला। विधायक हरलाल सहारण ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर चलती है। कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहह, राष्ट्रीय सदस्य ओम सारस्वत, फतेहचंद सोती, नोरंग वर्मा, हेमसिंह शेखावत, भास्कर शर्मा, सीपी शर्मा, सुशील लाटा, सुरेश सारस्वत व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण आदि मौजूद रहे।

पीएम मोदी के नेतृत्व में राजनीति का केंद्र बनी BJP: यादव

अलवर। भाजपा के स्थापना दिवस पर रविवार को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने अलवर जिला पार्टी कार्यालय पर भाजपा का ध्वज फहराया। भाजपा जिला कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा देश की राजनीति का केंद्र बिंदु बनी हुई है। भाजपा स्थापना के 45 साल पूरे कर चुकी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम के नारे को लेकर भाजपा ने लंबी अविरल यात्रा की है। उसी का परिणाम है कि आज भाजपा देश के ज्यादातर राज्यों और केंद्र में शासन में है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीति में परिवारवाद और भ्रष्टाचार को खत्म कर देश निर्माण में विकास को प्राथमिकता देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। स्थापना दिवस पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए वह निरंतर कार्य कर देश की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करें।

'वन नेशन वन इलेक्शन' भारत के विकास के लिए जरूरी

केंद्रीय मंत्री ने भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि मिशन है। इस मिशन का अर्थ है नेशन फर्स्ट। भारत के आगे बढ़ने का अर्थ है कि हम राजनीति के हर स्तर पर अपनी सहभागिता निभाए। वन नेशन वन इलेक्शन के माध्यम से आने वाले समय में भारत की राजनीति में स्थिरता और निरंतरता कैसे बनी रहे और किस प्रकार से देश में केंद्र, राज्य व पंचायत स्तर की सरकारें एक निश्चित समय में विकास कर सकें, यह तय हो सकेगा। यादव ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश में राम मंदिर निर्माण, थारा 370 को समाप्त करने और तीन तलाक व वक्फ बोर्ड बिल को पास होते देखा है। भाजपा हर गांव बस्ती में जाकर आरक्षण के प्रति लोगों में फैलाई भ्रांतियों को दूर करेगी। यादव ने कहा कि आने वाली 12 व 13 अप्रैल से संसदीय क्षेत्र में सांसद संवाद संपर्क यात्रा शुरू की जा रही है। इस यात्रा में गांव के विकास और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery