Tuesday, April, 08,2025

'भारतीय न्याय संहिता' से न्याय को मिली प्राथमिकताः बिरला

नई दिल्ली/ताशकंद: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित अंतर-संसदीय संघ (IPU) की ऐतिहासिक 150वीं सभा में भारत की लोकतांत्रिक, समावेशी और कल्याणकारी दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया।

'सामाजिक विकास और न्याय के लिए संसदीय प्रयास' विषय पर अपने मुख्य भाषण में बिरला ने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान मानता है और उन्हें समान अवसर प्रदान करता है। साथ ही वंचित और पिछड़े वगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करता है। बिरला ने हाल के वर्षों में भारत की संसद द्वारा पारित सामाजिक न्याय से संबंधित विधेयकों जैसे 'दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016', 'उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019' और 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023' का उल्लेख करते हुए कहा कि ये कानून समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए हैं। साथ ही उन्होंने नए श्रम कानूनों और सामाजिक सुरक्षा संहिताओं का भी जिक्र किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि भारत ने 'भारतीय दंड संहिता' को 'भारतीय न्याय संहिता' से प्रतिस्थापित कर न्याय की प्राथमिकता को स्थापित किया है। उन्होंने संसद की विभिन्न समितियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये समितियों योजनाओं के प्रभावी और जवाबदेह क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' का उल्लेख करते हुए बताया कि इस योजना के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की 40% आबादी को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत पिछले दशक में 105% GDP वृद्धि के साथ विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना है और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

उन्होंने नवाचार, स्टार्टअप, एआई, रक्षा, फार्मा और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में भारत की अग्रणी भूमिका का भी उल्लेख किया। सभा के प्रतिभागियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए बिरला ने आशा जताई कि यह सभा वैश्विक संसदों को न्यायसंगत, समावेशी और समृद्ध समाज की दिशा में प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि सभा का विषय 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना से ओतप्रोत है।

वियतनाम की नेशनल असेंबली के प्रेसिडेंट से मुलाकात

लोकसभा अध्यक्ष ने सभा के दौरान वियतनाम की नेशनल असेंबली के प्रेसिडेंट ट्रेन छैन मैन से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-वियतनाम के 50 वर्षों के राजनयिक संबंधों पर चर्चा की और रक्षा, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे एवं परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। बिरला ने भारत की 'डिजिटल संसद' पहल की जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल संसद को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक सम्मत बना रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में वियतनामी छात्र भारत की छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। प्रेसिडेंट मैन ने बिरला को वियतनाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery