Tuesday, April, 08,2025

शक्तिशाली चक्रवात को भी झेल सकता है पंबन का नया पुल

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तमिलनाडु के रामेश्वरम में जिस नए पंबन पुल का उद्घाटन किया गया वह 1964 के तूफान से भी अधिक शक्तिशाली चक्रवातों को झेल सकता है। पुराने पुल को चक्रवात ने काफी नुकसान पहुंचाया था। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के निदेशक (संचालन) एम पी सिंह ने कहा कि इस पुल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 230 किमी प्रति घंटे की हवा की रफ्तार के साथ-साथ भूकंप के तेज झटकों को झेल सकने में सक्षम होगा।

ऐसे होगी लहरों से सुरक्षा

सिंह ने कहा कि कंक्रीट के खंभों पर रखे गर्डर समुद्र के जल स्तर से 4.8 मीटर ऊंचे हैं, इसलिए ऊंची लहर उठने की स्थिति में भी, पानी के गर्डर तक पहुंचने की आशंका लगभग नगण्य है। पुराने पुल का गर्डर समुद्र के जल स्तर से 2.1 मीटर ऊंचा था। इसलिए ऊंची लहरें उठने के दौरान पानी न केवल गर्डर पर बल्कि कभी-कभी ट्रैक पर भी चला जाता था।

क्या है पुल की खासियत

• भारत का पहला वर्टिकल सी-लिफ्ट ब्रिज
• लंबाई 2.08 किलोमीटर
• पुल में हैं 99 स्पैन                                                                                                                                                    • 72.5 मीटर लंबा वर्टिकल लिफ्ट स्पैन। 17 मीटर तक उठ सकता है ऊंचा
• 550 करोड़ रुपए की लागत आई पुल के निर्माण में                               

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery