Tuesday, April, 08,2025

अयोध्या हुई दीपों से जगमग... प. बंगाल में रही शोभायात्राओं की धूम

अयोध्या/कोलकत्ता: देशभर में रविवार को रामनवमी की धूम रही। रामनगरिया अयोध्या दोपहर में सूर्य तिलक के बाद शाम को दीपों से जगमगा उठी। सरयू नदी किनारे दो लाख दीपों को प्रज्वलित किया गया। अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ रहा था। वहीं देश के अन्य भागों में शोभा यात्राओं की धूम रही। पश्चिम बंगाल में भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच सियासी खींचतान के बीच राज्य भर में कई शोभा यात्राएं निकाली गईं और कार्यक्रम आयोजित किए गए। अशांति की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों के नेताओं ने इस उत्सव में हिस्सा लिया। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की हालिया घटनाएं और 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिससे इस बार यह उत्सव राजनीतिक रूप से अहम हो गया है। भाजपा की बंगाल इकाई ने दावा किया था कि इस वर्ष 1.5 करोड़ से अधिक हिंदू इस समारोह में शामिल होंगे और पूरे राज्य में 2,000 से अधिक शोभा यात्राएं आयोजित करने की योजना है।

रामनवमी के अवसर पर रविवार सुबह से ही उत्सव शुरू हो गया, जिसमें 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए जुलूस और धार्मिक आयोजन शामिल थे। भगवा झंडे, भक्ति संगीत और रामायण के दृश्यों को दर्शाती झांकियों के साथ सड़कों पर उमड़ पड़े।

नंदीग्राम में रखी गई राम मंदिर की आधारशिला

दूसरी ओर, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, विपक्ष के नेता शुभेदु अधिकारी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम के सोनाचुरा गांव में राम मंदिर की आधारशिला रखी। भगवा वस्त्र पहने अधिकारी ने सोनाचुरा में मंदिर स्थल तक जुलूस का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने 'जय श्री राम' के नारे के बीच आधारशिला रखी। इस मंदिर का स्थान ऐतिहासिक महत्व का है, क्योंकि यह 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी प्रदर्शन स्थल के निकट है। इस प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों की गई गोलीबारी में कई लोग मारे गए थे।

तृणमूल विधायक मुल्ला शोभायात्रा में हुए शामिल

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस विधायक शौकत मुल्ला भांगड़ में रामनवमी पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समर्थकों ने यादवपुर विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी भवन में राम पूजा का आयोजन किया जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए अनुमति नहीं दी थी। उत्तर हावड़ा में, तृणमूल पार्षद गौतम चौधरी सालकिया में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित एक शोभा यात्रा में शामिल हुए। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा इन समारोहों के जरिए हिंदू वोटों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है, इसका अब राजनीतिकरण हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery