Tuesday, April, 08,2025

एम ए बेबी माकपा के महासचिव चुने गए

मदुरै: केरल के पूर्व मंत्री एम. ए. बेबी को रविवार को माकपा के 24वें अधिवेशन में पार्टी का महासचिव चुना गया। बेबी पार्टी की केरल इकाई से शीर्ष पद पर चुने जाने वाले दूसरे नेता हैं। इससे पहले माकपा के दिग्गज नेता ई एम एस नंबूदरीपाद इस पद पर रह चुके हैं। प्रकाश करात, जिन्होंने 2005 से 2015 के बीच महासचिव के रूप में काम किया, केरल से हैं, लेकिन वह पार्टी की दिल्ली इकाई से जुड़े थे। बेबी माकपा के ऐसे पहले महासचिव भी हैं, जो अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं। पार्टी नेताओं के एक वर्ग ने इस पद के लिए 'ऑल इंडिया किसान सभा' (एआईकेएस) के अध्यक्ष अशोक धावले का समर्थन किया था।

सूत्रों ने बताया कि सूर्यकांत मिश्रा, नीलोत्पल बसु, मोहम्मद सलीम और रामचंद्र डोम उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने धावले का समर्थन किया। रविवार को चुनी गई 84 सदस्यीय केंद्रीय समिति में 30 नए चेहरे शामिल हैं। केंद्रीय समिति ने 18 सदस्यीय पोलित ब्यूरो का चुनाव किया, जिसमें आठ नए सदस्य शामिल हैं।

2012 से हैं पोलित ब्यूरो के सदस्य

बेबी 2012 से माकपा की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं। पिछले साल सीताराम येचुरी के निधन के बाद पार्टी महासचिव का पद रिक्त हो गया था, जिसके बाद प्रकाश करात ने अंतरिम समन्वयक का पद संभाला। माकपा का 24 वां अधिवेशन दो अप्रैल को शुरू हुआ था और रविवार को समाप्त हुआ।

पार्टी ने तैयार की भविष्य की रूपरेखा

महासचिव सीताराम येचुरी के निधन के बाद अंतरिम समन्वयक की भूमिका निभाने वाले करात ने कहा कि पार्टी अधिवेशन ने भविष्य के लिए एक राजनीतिक रूपरेखा तैयार की है, पार्टी को आगे ले जाने के लिए आवश्यक संगठनात्मक कदम उठाए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery