Tuesday, April, 08,2025

पदयात्रा पूरी, द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे अनंत

द्वारका: रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने रविवार को गुजरात के जामनगर से द्वारका तक 170 किमी लंबी पदयात्रा पूरी की। अनंत की इस उपलब्धि पर उनकी मां और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक व अध्यक्ष नीता अंबानी ने खुशी जाहिर की।

रामनवमी के शुभ अवसर पर अनंत अपने परिवार के साथ द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। 10 अप्रैल को अनंत का 30वां जन्मदिन भी है। पदयात्रा में आखिरी दिन पत्नी राधिका मर्चेंट और मां नीता अंबानी भी शामिल हुईं। अनंत ने पदयात्रा के दौरान साथ देने वाले लोगों का आभार जताया।

पदयात्रा पूरी करने पर बेटे पर गर्व

नीता अंबानी ने कहा कि जामनगर से द्वारका तक पदयात्रा पूरी करने पर अपने बेटे पर गर्व है। उन्होंने कहा कि एक मां के तौर पर मेरे सबसे छोटे बेटे अनंत को द्वारकाधीश के इस दिव्य स्थान की पदयात्रा पूरी करते देखना बहुत गर्व की बात है। पिछले 10 दिनों से अनंत की पदयात्रा में शामिल सभी युवा हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं। मैं भगवान द्वारकाधीश से प्रार्थना करती हूं कि वे अनंत को शक्ति प्रदान करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery